Breaking News
Kaithal Drug Arrest News: कैथल में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, हेरोइन और चूरापोस्त के साथ 4 तस्कर गिरफ्तारहरियाणा CM नायब सैनी से मिले अभय ढिल्लों और सुखराज सिंह, पट्टी के मुद्दों पर हुई चर्चाHaryana Diwali Health Alert: दीपावली पर हरियाणा के अस्पतालों में हाई अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दिए 20 बर्न बेड आरक्षित करने के निर्देशत्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन, CM धामी ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलिYamunanagar Snatching News: जगाधरी में बुजुर्ग महिला से दुस्साहस, ‘सिर पर मधुमक्खी बैठी है’ कहकर झपट लीं सोने की बालियांKaithal Drug Arrest News: कैथल में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, हेरोइन और चूरापोस्त के साथ 4 तस्कर गिरफ्तारहरियाणा CM नायब सैनी से मिले अभय ढिल्लों और सुखराज सिंह, पट्टी के मुद्दों पर हुई चर्चाHaryana Diwali Health Alert: दीपावली पर हरियाणा के अस्पतालों में हाई अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दिए 20 बर्न बेड आरक्षित करने के निर्देशत्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन, CM धामी ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलिYamunanagar Snatching News: जगाधरी में बुजुर्ग महिला से दुस्साहस, ‘सिर पर मधुमक्खी बैठी है’ कहकर झपट लीं सोने की बालियां

Narnaul News: नारनौल हाफ मैराथन 2026, 10 किमी दौड़ जीतने पर मिलेगा 1 लाख का इनाम, सीएम नायब सैनी करेंगे सम्मानित

Narnaul News: नारनौल हाफ मैराथन 2026, 10 किमी दौड़ जीतने पर मिलेगा 1 लाख का इनाम, सीएम नायब सैनी करेंगे सम्मानित

5 किलोमीटर की दौड़ में कोई फीस नहीं, 10 किलोमीटर के लिए देनी होगी 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Narnaul News: नारनौल। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त हरियाणा-2026’ और ‘हरियाणा उदय’ कार्यक्रम की कड़ी में आगामी 9 अगस्त (रविवार) को नारनौल में एक भव्य जिला स्तरीय हाफ मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। इस खेल आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मंगलवार को उपायुक्त (डीसी) अनुपमा अंजलि ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मैदान का दौरा किया और उसके बाद अधिकारियों के साथ पूरे मैराथन रूट का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण और नगर परिषद अधिकारियों को पूरे रूट पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा सौंदर्यीकरण के सख्त निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि इस हाफ मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त हरियाणा के संकल्प से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। 9 अगस्त की सुबह ठीक 7 बजे आईटीआई नारनौल से यह दौड़ शुरू होगी। 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी नसीबपुर मोड़ से यू-टर्न लेकर वापस आईटीआई लौटेंगे, जबकि 10 किलोमीटर के धावक टांटला चौक से वापस आईटीआई परिसर पहुंचेंगे। प्रशासन ने 5 किमी दौड़ को आम जनता के लिए पूरी तरह नि:शुल्क रखा है, जबकि 10 किमी स्पर्धा के लिए महज 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क रखा गया है।

विज्ञापन

विजेताओं पर होगी इनामों की बारिश, सीएम करेंगे सम्मानित

हाफ मैराथन में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक नकद इनामों की घोषणा की गई है। डीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि 10 किलोमीटर स्पर्धा में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के प्रथम विजेता को एक-एक लाख रुपये का बड़ा नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाले धावकों को 50-50 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं को 25-25 हजार रुपये की सम्मान राशि मिलेगी।

इसके अलावा, 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने वाले हर प्रतिभागी का उत्साह बढ़ाने के लिए मेडल दिए जाएंगे, जबकि इसमें शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाले विजेताओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान करेंगे।

युवाओं में दिखा भारी क्रेज: अब तक 44 हजार के करीब रजिस्ट्रेशन

पंजीकरण का बना रिकॉर्ड

उपायुक्त ने जानकारी दी कि हाफ मैराथन को लेकर जिले के युवाओं और खेल प्रेमियों में जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। पोर्टल पर पंजीकरण का आंकड़ा लगातार उछाल भर रहा है। अब तक कुल 43,900 धावकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इसमें से 5 किलोमीटर दौड़ के लिए 43,281 और 10 किलोमीटर प्रतिस्पर्धा के लिए 619 प्रतिभागियों ने आवेदन किया है। डीसी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे महेंद्रगढ़ जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर इस सामाजिक मुहिम का हिस्सा बनें।

यह भी पढ़ें– नारनौल के कड़िया वाले बालाजी धाम में गुरु पूर्णिमा की धूम, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और समय

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।