Breaking News
पंजाब के सिनेमाघरों से पंजाबी फिल्में गायब, कलाकारों ने सिनेमाघरों में जगह देने की मांग कीGurugram Accident: गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बालाजी से लौट रहे परिवार की कार बस से टकराई, 3 की मौतYamunanagar Road Accident: जगाधरी में तेज रफ्तार क्रेन ने साइकिल सवार बुजुर्ग चौकीदार को कुचला, मौके पर मौतKaithal News: कैथल में 1 लाख रुपये के सुल्फे के साथ तस्कर गिरफ्तार, टीक बस अड्डे के पास पुलिस का बड़ा एक्शनचंडीगढ़ में नशे के खिलाफ 1500 से ज्यादा लोगों ने लगाई दौड़, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशपंजाब के सिनेमाघरों से पंजाबी फिल्में गायब, कलाकारों ने सिनेमाघरों में जगह देने की मांग कीGurugram Accident: गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बालाजी से लौट रहे परिवार की कार बस से टकराई, 3 की मौतYamunanagar Road Accident: जगाधरी में तेज रफ्तार क्रेन ने साइकिल सवार बुजुर्ग चौकीदार को कुचला, मौके पर मौतKaithal News: कैथल में 1 लाख रुपये के सुल्फे के साथ तस्कर गिरफ्तार, टीक बस अड्डे के पास पुलिस का बड़ा एक्शनचंडीगढ़ में नशे के खिलाफ 1500 से ज्यादा लोगों ने लगाई दौड़, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Narnaul News: जजपा-इनसो ने जंतर-मंतर लाठीचार्ज और पेपर लीक मामलों पर जताया विरोध, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Narnaul News: जजपा-इनसो ने जंतर-मंतर लाठीचार्ज और पेपर लीक मामलों पर जताया विरोध, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में उतरी युवा JJP-INSO, नारनौल में प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर रोजगार और पारदर्शी भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुई पुलिस कार्रवाई की गूंज अब हरियाणा के जिलों में साफ सुनाई दे रही है। बुधवार को नारनौल में युवा जननायक जनता पार्टी (युवा जेजेपी) और छात्र संगठन इनसो के कार्यकर्ता एकजुट होकर लघु सचिवालय पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में सीटीएम (सिटी मजिस्ट्रेट) के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन में शामिल छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश और प्रदेश का युवा इस वक्त दोहरी मार झेलने को मजबूर है।

विज्ञापन

‘मेहनत पर फिर रहा पानी, आवाज उठाने पर मिल रही लाठियां’

ज्ञापन सौंपने के बाद युवा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक तरफ तो बार-बार पेपर लीक होने के कारण सालों-साल दिन-रात एक करने वाले होनहार युवाओं की मेहनत पानी में मिल जाती है, वहीं दूसरी तरफ जब युवा अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं, तो सरकार लाठियों के दम पर उन्हें चुप कराने की कोशिश करती है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर इस तरह का बल प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है और हर बार जांच के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है।

निष्पक्ष न्यायिक जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

युवा जेजेपी और इनसो की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन बड़ी मांगें रखी गई हैं:

न्यायिक जांच: जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज की समयबद्ध और निष्पक्ष न्यायिक जांच करवाई जाए और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरे।

कड़े कानून का क्रियान्वयन: हाल ही में हुए तमाम पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

पारदर्शी भर्तियां: भविष्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को नकलमुक्त और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने का पुख्ता रोडमैप तैयार हो।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा जिला अध्यक्ष सचिन पार्षद, प्रभारी विष्णु डाबड़, अनमोल गुप्ता, बजरंग गुर्जर, शेरू मेहरमपुर, सुनील जेवली, मास्टर हरचंद तोबड़ा, महेन्द्र खना, बेदू राता, वीरेन्द्र घाटाशेर, लालचंद सैनी, संदीप भाखर नगर पार्षद, विजय छीलरो, अधिवक्ता सुशील सहरावत और अधिवक्ता विजयपाल समेत बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Hisar News: जन्नत बार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, शीशे तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।