Breaking News
मानसा में दलजीत सिंह की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर हमले के आरोप में 30-40 अज्ञात लोगों पर केसYamunanagar News: यमुनानगर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, BWG नियमों का उल्लंघन करने पर होटल और मैरिज पैलेस का चालानKarnal News: करनाल में खौफनाक वारदात, सिंगड़ा गांव से 2 साल का मासूम लापता, रात में तालाब में उतरे गोताखोरलुधियाना में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध; हर किलो पर 3 रुपये तक बढ़ेंगे दाम, तूड़ी और दाना महंगा होने का असरJind Anganwadi expired food: जींद में आंगनवाड़ी का शर्मनाक कारनामा, मासूम बच्चों को परोसी जा रही थी महीनों पुरानी एक्सपायरी खीरमानसा में दलजीत सिंह की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर हमले के आरोप में 30-40 अज्ञात लोगों पर केसYamunanagar News: यमुनानगर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, BWG नियमों का उल्लंघन करने पर होटल और मैरिज पैलेस का चालानKarnal News: करनाल में खौफनाक वारदात, सिंगड़ा गांव से 2 साल का मासूम लापता, रात में तालाब में उतरे गोताखोरलुधियाना में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध; हर किलो पर 3 रुपये तक बढ़ेंगे दाम, तूड़ी और दाना महंगा होने का असरJind Anganwadi expired food: जींद में आंगनवाड़ी का शर्मनाक कारनामा, मासूम बच्चों को परोसी जा रही थी महीनों पुरानी एक्सपायरी खीर

Yamunanagar Road Accident: जगाधरी में तेज रफ्तार क्रेन ने साइकिल सवार बुजुर्ग चौकीदार को कुचला, मौके पर मौत

Yamunanagar Road Accident: जगाधरी में तेज रफ्तार क्रेन ने साइकिल सवार बुजुर्ग चौकीदार को कुचला, मौके पर मौत

जगाधरी में तेज रफ्तार क्रेन ने साइकिल सवार बुजुर्ग चौकीदार को कुचला, मौके पर मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर जिले के जगाधरी में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 69 वर्षीय चौकीदार की जान चली गई। सरस्वती पब्लिक स्कूल में नाइट ड्यूटी पर जा रहे बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार क्रेन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग साइकिल समेत सड़क पर जा गिरे और क्रेन का अगला पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया। इस भयावह हादसे में उनका सिर बुरी तरह कुचल गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह हादसा जगाधरी में उप्पल मॉल के बिल्कुल सामने हुआ। मृतक की पहचान स्थानीय दशमेश कॉलोनी के रहने वाले नंदलाल के रूप में हुई है, जो अपने पीछे तीन बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक अपनी क्रेन को मौके पर ही सड़क पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

शाम साढ़े 6 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे नंदलाल

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में मृतक के बेटे जसवंत कुमार ने बताया कि उनके पिता रोजाना की तरह अपनी साइकिल पर ही ड्यूटी पर आते-जाते थे। बुधवार को उनकी रात की पाली (नाइट ड्यूटी) थी, जिसके लिए वह शाम करीब साढ़े छह बजे घर से निकले थे। जसवंत के मुताबिक, रात को अचानक उनके पास जगाधरी पुलिस थाने से फोन आया।

पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि उप्पल मॉल के पास एक पीले रंग की क्रेन ने उनके पिता को टक्कर मार दी है और इस हादसे में उनकी मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उन्हें हादसे की खौफनाक दास्तान का पता चला कि कैसे एक बेकाबू क्रेन ने उनके बुजुर्ग पिता की जिंदगी पलभर में छीन ली।

जेब में मिले कीपैड मोबाइल से हुई पहचान

शुरुआत में हादसे के वक्त मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस जब अस्पताल में उनके कपड़ों की तलाशी ले रही थी, तब उनकी जेब से एक काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन मिला। इसी फोन की मदद से पुलिस ने संपर्क साधकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

बूड़िया गेट पुलिस चौकी के एएसआई चमनलाल ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ चुन्ना भट्ठी चौक पर गश्त पर थे, तभी उप्पल मॉल के पास दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां भारी भीड़ जमा थी और बुजुर्ग लहूलुहान हालत में साइकिल के पास पड़े थे। पुलिस ने तुरंत उन्हें सरकारी गाड़ी से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की इंडो फार्म कंपनी की क्रेन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।