Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Narnaul News: 50 हजार की सब्सिडी से बदली किस्मत, नारनौल की प्रीति बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल

Narnaul News: 50 हजार की सब्सिडी से बदली किस्मत, नारनौल की प्रीति बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल

बावड़ीपुर की बेटी प्रीति ने ब्यूटी पार्लर से पाई आर्थिक आजादी, समय पर दे रही हैं लोन की किस्तें

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Narnaul News: प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अगर सही हाथों तक पहुंच जाएं, तो वे किस तरह एक साधारण परिवार की तकदीर बदल सकती हैं, इसकी एक बानगी नारनौल में देखने को मिल रही है। शहर के मोहल्ला बावड़ीपुर, वार्ड नंबर 17 की रहने वाली प्रीति ने अपने हुनर के दम पर वो मुकाम हासिल किया है, जिसकी चाहत हर स्वाभिमानी महिला रखती है। हरियाणा सरकार की वित्तीय सहायता का सही इस्तेमाल कर प्रीति ने न सिर्फ अपना ब्यूटी पार्लर शुरू किया, बल्कि आज वे अपने परिवार के आर्थिक आधार को भी मजबूती दे रही हैं।

प्रीति की इस सफलता के पीछे हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की स्वरोजगार योजना का बड़ा योगदान रहा। अपने सपनों को धरातल पर उतारने का संकल्प लेकर जब प्रीति ने विभाग का दरवाजा खटखटाया, तो उन्हें स्वरोजगार के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई। इस योजना की सबसे राहतभरी बात यह रही कि इसमें 50 हजार रुपये यानी आधी राशि बतौर शासकीय सब्सिडी (अनुदान) दी गई। इससे व्यवसाय शुरू करने के दौरान प्रीति पर आर्थिक बोझ काफी कम हो गया।

विज्ञापन

मेहनत और कार्यकुशलता से पहचान, समय पर चुका रही हैं किस्तें

19 नवंबर 2025 को वित्तीय मदद मिलने के बाद प्रीति ने बिना समय गंवाए शहर में अपने ब्यूटी पार्लर की नींव रखी। उन्होंने ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं और गुणवत्ता देने पर ध्यान केंद्रित किया, जिसका नतीजा यह हुआ कि कम ही समय में उनका पार्लर क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम बन गया। ग्राहकों के बढ़ते भरोसे के साथ प्रीति की मासिक आय में सम्मानजनक इजाफा हुआ।

आज आलम यह है कि प्रीति न केवल अपने परिवार का पालन-पोषण पहले से कहीं अधिक खुशहाल और बेहतर तरीके से कर पा रही हैं, बल्कि विभाग से लिए गए लोन की किस्तें भी बिना किसी देरी के समय पर चुका रही हैं।

‘मेहनत और सही नीयत से हर सपना मुमकिन’, सीएम का जताया आभार

अपनी इस कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए प्रीति का कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। वे कहती हैं, “अगर सरकार से मिलने वाले फंड का सही दिशा में इस्तेमाल किया जाए और ईमानदारी से मेहनत की जाए, तो आत्मनिर्भर बनना बिल्कुल मुश्किल नहीं है।”

प्रीति ने जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव के लिए राज्य सरकार और संबंधित विभाग का दिल से आभार जताया है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की अन्य पात्र महिलाओं और युवाओं का आह्वान किया है कि वे भी सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर आगे आएं और स्वरोजगार अपनाकर अपनी तकदीर खुद लिखें।

यह भी पढ़ें–  महेंद्रगढ़ में यातायात नियमों पर पुलिस सख्त, बिना हेलमेट और कागजात के निकले तो जप्त होगी गाड़ी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।