Narnaul News: नई अनाज मंडी नारनौल में चल रही बाजरे की सरकारी खरीद को सुचारू, सुव्यवस्थित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 4 से 6 नवंबर तक ग्रामवार शेड्यूल जारी किया है।
यह जानकारी देते हुए मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी नुकुल यादव ने बताया कि मंडी में व्यवस्था बनाए रखने और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए यह शेड्यूल तैयार किया गया है।
उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपने पहचान पत्र या दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड) में दर्ज पते के आधार पर ही अपने गांव का शेड्यूल समझें और उसी अनुसार अपनी बाजरे की फसल मंडी में बेचने के लिए लेकर आएं।
उन्होंने बताया कि शेड्यूल के अनुसार 4 नवंबर को मंढाणा, मंडलाणा, मेई, मिरपुर तथा निवाजनगर गांवों के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। 5 नवंबर को मित्रपुरा, मोहमदपुर हमीदखां, मुकन्दपुरा, मुरारीपुर एवं नांगल काठा के गांवों के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। वहीं 6 नवंबर को नांगल शालु, नांगतिहाडी, नारनौल, नसीबपुर और लुतफपुर के किसानों के लिए खरीद का समय निर्धारित किया गया है।
यह भी देखें – अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए दो जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए गए साधारण डिब्बे, रेवाड़ी-नारनौल के यात्रियों को राहत


