Breaking News
1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल

Narnaul News: ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ में शहर के युवाओं, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, विधायक ओपी यादव ने दिखाई हरी झंडी

Narnaul News: 'रन फॉर यूनिटी' दौड़ में शहर के युवाओं, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, विधायक ओपी यादव ने दिखाई हरी झंडी

‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ में शहर के युवाओं, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, विधायक ओपी यादव ने दिखाई हरी झंडी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: पूर्व मंत्री व नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उसी एकता और अखंडता के संकल्प को देश व प्रदेश में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विरासत को सहेजना हम सबका दायित्व है।

स्थानिय विधायक शनिवार को आईटीआई मैदान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

‘रन फॉर यूनिटी’ के शुभारंभ से पहले उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने आईटीआई मैदान से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। यह दौड़ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, खिलाड़ी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए।

विधायक ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद जब देश सैकड़ों रियासतों में बंटा था, तब उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और सूझबूझ से 562 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कराया। यदि उस समय यह काम न हुआ होता, तो आज का अखंड भारत हमारे सामने न होता।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में उन्होंने प्रशासनिक ढांचे की मजबूत नींव रखी, जिस पर आज का भारत खड़ा है।

विधायक ओपी. यादव ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि जाति, धर्म और क्षेत्र की दीवारों से ऊपर उठकर राष्ट्र को सर्वोपरि रखना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए एकजुट रहने और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लेने का दिन है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम गुरविंदर सिंह, नगराधीश डॉ. मंगल सेन और डीएसपी भारत भूषण सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी देखें – त्योहारी सीजन में ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर महेंद्रगढ़ पुलिस अलर्ट, एसपी दीपक कुमार ने जारी की विशेष एडवाइजरी, नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।