Viral Video: सोशल मीडिया के गलियारों में आए दिन ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जिन पर एक बार तो आंखों देखा सच भी झूठ लगने लगता है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे दिग्भ्रमित हो गए हैं। अमूमन दूध से बने डेयरी प्रोडक्ट यानी मक्खन और घी को कुछ हफ्तों या महीनों तक ही बिना फ्रिज के सही रखने की बात सोची जाती है, लेकिन अगर कोई यह कहे कि कोई डिब्बा पूरे 20 साल से बंद था और उसके अंदर का घी आज भी एकदम सही सलामत है, तो शायद आपका चौंकना लाजिमी है। यही हैरान कर देने वाला माजरा इस वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है।
पारंपरिक एयर-टाइट पैकिंग और चाकू से चीरने पर बाहर आया ठोस घी
एक आदमी 20 साल बाद अपने घर लौटा था, उसके दादा ने एक डिब्बे मे घी रखा था।
2006 में उसके दादा जी मर गए थे जब वो 20 साल बाद आया और डब्बे को खोला तो घी बिल्कुल सही था।
@grok बताओ क्या इतने साल तक घी खराब नही होता है क्या? https://t.co/mmDwc66HMk
— Raju shah (@iamshah0786) November 1, 2026
वायरल फुटेज की शुरुआत में एक शख्स के हाथ में प्लास्टिक का एक डिब्बा नजर आता है, जिसे देखकर साफ पता चलता है कि उसे किसी आधुनिक तकनीक से नहीं, बल्कि पूरी तरह पारंपरिक देसी तरीकों से संरक्षित किया गया था। डिब्बे के ढक्कन पर बंधी सूत की मजबूत रस्सियों और धागों को सबसे पहले चाकू से काटा जाता है। इसके बाद जैसे ही रस्सी हटती है, अंदर प्लास्टिक की पन्नी और सुखाए गए पत्तों की एक मोटी सुरक्षात्मक परत दिखाई देती है, जो डिब्बे के भीतर नमी या हवा के प्रवेश को पूरी तरह रोक रही थी।
जब शख्स ने डिब्बे के ऊपरी आवरण को पूरी तरह साफ किया, तो उसके भीतर सफेद और पीले रंग का जमा हुआ पदार्थ नजर आया। इसके बाद उस व्यक्ति ने जिज्ञासा वध पूरे प्लास्टिक जार को ही वर्टिकली चाकू से चीर दिया। जैसे ही जार की प्लास्टिक का आवरण अलग हुआ, अंदर से ठीक बेलनाकार शेप में जमा हुआ घी का एक ऐसा ठोस टुकड़ा बाहर आया, जिसे देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि यह दो दशक पुराना है। यह नजारा बिल्कुल वैसा ही था जैसे इसे बंद करते वक्त पैक किया गया होगा।
क्या बिना फ्रिज के सच में इतने साल सुरक्षित रह सकता है डेयरी प्रोडक्ट?
इस अनोखे वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के जहन में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या वाकई बिना किसी रेफ्रिजरेशन के कोई खाद्य पदार्थ इतने लंबे वक्त तक अपनी शुद्धता बनाए रख सकता है? इस वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @iamshah0786 नाम के यूजर ने शेयर किया है। देखते ही देखते यह क्लिप इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, जहां कुछ लोग इसे पारंपरिक पैकिंग का कमाल मान रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस पर अपनी हैरानी जता रहे हैं।


