Breaking News
Karwa Chauth Fashion Trends: इस व्रत पर बिखेरें अपने हुस्न का जादू, ट्रेंड में छाई हैं सुर्ख लाल रंग की ये 5 खूबसूरत साड़ियांSonipat News: सोनीपत में 37 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजार गए परिवार के घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोररविवार सुबह चंडीगढ़ में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, मैराथन के चलते सुबह 5 से 9:30 बजे तक ट्रैफिक डायवर्टNavratri Recipe: व्रत में बनाएं शेफ संजीव कपूर की यह खास समा चावल पुलाव रेसिपी, साबूदाना खिचड़ी को कहें अलविदाFaridabad News: फरीदाबाद में टला बड़ा हादसा, प्रेमी से बहस के बाद आगरा नहर में कूदने पहुंची युवती को लोगों ने बचायाKarwa Chauth Fashion Trends: इस व्रत पर बिखेरें अपने हुस्न का जादू, ट्रेंड में छाई हैं सुर्ख लाल रंग की ये 5 खूबसूरत साड़ियांSonipat News: सोनीपत में 37 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजार गए परिवार के घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोररविवार सुबह चंडीगढ़ में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, मैराथन के चलते सुबह 5 से 9:30 बजे तक ट्रैफिक डायवर्टNavratri Recipe: व्रत में बनाएं शेफ संजीव कपूर की यह खास समा चावल पुलाव रेसिपी, साबूदाना खिचड़ी को कहें अलविदाFaridabad News: फरीदाबाद में टला बड़ा हादसा, प्रेमी से बहस के बाद आगरा नहर में कूदने पहुंची युवती को लोगों ने बचाया

Narnaul; नारनौल में 5 सितंबर को पटीकरा होगा ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि

ddharm narain
Narnaul; नारनौल में 5 सितंबर को पटीकरा होगा ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: नारनौल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 5 सितंबर, शुक्रवार को शाम 4 बजे ठाकुर जी मंदिर (बड़ा मंदिर), पटीकरा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन नारनौल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष मनपाल यादव के द्वारा किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया करेंगे ।
इस सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि एवं मुंडावर से विधायक ललित यादव विशिष्ठ अतिथि के रूप मे शिरकत करेंगे। सम्मेलन में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्देश्य कांग्रेस के जमीनी संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के साथ सक्रिय रूप से जोड़ना है। सम्मेलन में नारनौल ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया जाएगा और उनके सुझावों एवं विचारों को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा। मनपाल यादव ने कहा कि सम्मेलन में संगठन की आगामी रणनीति पर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।