Narnaul : नारनौल में सीआईए पुलिस का एक्शन, 13 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Narnaul : नारनौल में सीआईए पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी तनुज को 13 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नशीले पदार्थ के अलावा एक मोबाइल फोन और 800 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
मकान की छत पर दबोचा गया आरोपी
डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने जानकारी दी कि सीआईए नारनौल की टीम सुभाष स्टेडियम के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि तनुज नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त का काम करता है और उसके पास भारी मात्रा में ड्रग्स मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मोहल्ला मिश्रवाड़ा स्थित उसके घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी छत पर मौजूद था, जिसे तुरंत काबू कर लिया गया।
डिफ्टी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ली गई तलाशी
पुलिस ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से पॉलीथीन समेत कुल 13 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), एक मोबाइल और 800 रुपये बरामद हुए, जिनका वजन इलेक्ट्रॉनिक कांटे से किया गया था। पुलिस ने सभी सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना शहर नारनौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी तनुज इससे पहले भी शहर थाने में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने के साथ-साथ इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी गहराई से जांच कर रही है।
यह भी देखें – महेंद्रगढ़ जिले में सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, कामकाज ठप
