Breaking News
नवंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकता है नगर निगम चुनाव का एलान, मतदान केंद्रों की सूची पर आपत्ति की अंतिम तिथि आजपंजाब में 30 अक्टूबर तक बारिश के आसार, 2 दिन गरज-चमक और तेज हवाओं का यलो अलर्टNarnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिनवंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकता है नगर निगम चुनाव का एलान, मतदान केंद्रों की सूची पर आपत्ति की अंतिम तिथि आजपंजाब में 30 अक्टूबर तक बारिश के आसार, 2 दिन गरज-चमक और तेज हवाओं का यलो अलर्टNarnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथि

Narnaul : महेंद्रगढ़ जिले में सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, कामकाज ठप

Narnaul : महेंद्रगढ़ जिले में सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, कामकाज ठप

प्रतीकात्मक फोटो ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul : महेंद्रगढ़ जिले के 166 सरकारी बैंकों में शुक्रवार को कर्मचारियों और अधिकारियों की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के कारण बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

 

विज्ञापन

पांच दिवसीय बैंकिंग और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) में समानता जैसी प्रमुख मांगों को लेकर किए गए इस प्रदर्शन से बैंक शाखाओं में पहुंचे आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

 

 

हड़ताल से सेवाएं प्रभावित

कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने के कारण जिलेभर की सरकारी बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे या सन्नाटा पसरा रहा। कैश जमा कराने, पैसे निकलवाने और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दूर से आए ग्राहकों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा।

 

पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर एचआर सब्रवाल ने बताया कि लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग की जा रही है, जिस पर हर बार केवल आश्वासन मिलता है लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सुबह 10 बजे से शाम 6 से 7 बजे तक काम करने के कारण कर्मचारियों का वर्क-लाइफ बैलेंस गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

 

 

 

पीएलआई में भेदभाव का आरोप

बैंक यूनियन के सुनील कुमार ने कहा कि सरकारी बैंकों ने जन-धन योजना समेत सरकार की तमाम योजनाओं को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाई है, इसके बावजूद उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि पीएलआई के वितरण में स्केल-3 तक के कर्मचारियों को केवल 15 दिन का लाभ दिया जाता है, जबकि उच्च अधिकारियों के लिए अलग व्यवस्था है। चूंकि 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी स्केल-3 तक के हैं और बैंक के मुनाफे में उनका बड़ा योगदान है, इसलिए सभी के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।

 

 

 

आगे और तेज होगा आंदोलन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया, तो वे इस आंदोलन को और व्यापक करेंगे। महीने के अंत में तीन दिन की लगातार हड़ताल की जाएगी, जिससे सप्ताहांत मिलाकर कुल पांच दिन तक बैंकिंग सेवाएं बाधित रह सकती हैं।

 

इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर अक्टूबर महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है।

 

 

 

यह भी देखें –  नारनौल बार एसोसिएशन चुनाव, प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबले से गरमाया माहौल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।