Narnaul: नारनौल लोहा मंडी के व्यापारीयों की ओर से मंडी स्थित हनुमान जी मंदिर में शिव परिवार एवं भैरों बाबा की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कलश शोभायात्रा का शुभारंभ अग्रवाल सभा भवन से हुआ। श्रद्धालु भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।
शोभायात्रा अग्रवाल सभा भवन से रवाना होकर काठ मंडी, अनाज मंडी सहित विभिन्न बाजारों से होते हुए लोहा मंडी स्थित हनुमान जी मंदिर पहुंची।इस दौरान वातावरण धार्मिक जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव परिवार एवं भैरों बाबा के जयकारे लगाए। मंदिर पहुंचने पर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ शिव परिवार तथा भैरों बाबा की मूर्तियों की स्थापना की गई।
मूर्ति स्थापना के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। लोहा मंडी के व्यापारीयों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना करना है। आयोजन में लोहा मंडी के व्यापारीयों सहित शहर के अनेक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Narnaul: लोहा मंडी हनुमान मंदिर में शिव परिवार व भैरों बाबा की मूर्ति स्थापना पर निकाली शोभायात्रा

AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन
