Breaking News
Narnaul News: सराय ढ़ुसरान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 286 नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 144 को मिले चश्मेAAP से अलग होकर कुंवर विजय प्रताप, जौड़ामाजरा और पठानमाजरा ने थामा BJP का दामन, दिल्ली में ली सदस्यताShah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर खास, पर्दे के ‘किंग’ के वे 7 डायलॉग्स जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगीHaryana Health News: हरियाणा में अब एक क्लिक पर मिलेंगे सरकारी अस्पताल, GIS तकनीक से बन रहा डिजिटल मैपचंडीगढ़ में दिवाली स्टॉल परमिशन के नाम पर ठगी, सेक्टर-22 में मिलीं नगर निगम की फर्जी पर्चियांNarnaul News: सराय ढ़ुसरान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 286 नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 144 को मिले चश्मेAAP से अलग होकर कुंवर विजय प्रताप, जौड़ामाजरा और पठानमाजरा ने थामा BJP का दामन, दिल्ली में ली सदस्यताShah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर खास, पर्दे के ‘किंग’ के वे 7 डायलॉग्स जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगीHaryana Health News: हरियाणा में अब एक क्लिक पर मिलेंगे सरकारी अस्पताल, GIS तकनीक से बन रहा डिजिटल मैपचंडीगढ़ में दिवाली स्टॉल परमिशन के नाम पर ठगी, सेक्टर-22 में मिलीं नगर निगम की फर्जी पर्चियां

Yamunanagar Crime News: यमुनानगर में बाबा के वेश में आया ठग, महिला को सम्मोहित कर लूटा सामान, भीड़ ने की धुनाई

Yamunanagar Crime News: यमुनानगर में बाबा के वेश में आया ठग, महिला को सम्मोहित कर लूटा सामान, भीड़ ने की धुनाई

यमुनानगर में बाबा के वेश में आया ठग, महिला को सम्मोहित कर लूटा सामान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Crime News: यमुनानगर की शिव कॉलोनी में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब साधु के भेष में आए एक ठग ने घर में अकेली महिला को अपना शिकार बनाने की कोशिश की। आरोप है कि शातिर ने महिला पर कोई तंत्र-मंत्र या सम्मोहन (हिप्नोटिज्म) का जाल फेंका और महज 15 मिनट के भीतर उससे घर का कीमती सामान ऐंठ लिया। हालांकि, ऐन वक्त पर पहुंचे परिजनों की सतर्कता से आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके बाद इलाके के लोगों ने उसकी जमकर खबर ली।

गनीमत यह रही कि वारदात के समय परिजनों की नजर उस पर पड़ गई, वरना वह बड़ा नुकसान कर चुका होता। घटना की पूरी परतें पास ही लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हो गई हैं, जो अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई चालाकी, राहगीरों को देख करता था सामान्य होने का नाटक

इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर पता चला कि आरोपी बाबा काफी देर से गली में घूम-घूमकर बंद और खुले मकानों पर नजर रख रहा था। जैसे ही उसकी निगाह घर में अकेली मौजूद महिला पर पड़ी, वह दरवाजे पर जा डटा।

पीड़ित महिला के पति बंटी ने आपबीती बताते हुए कहा कि आरोपी लगभग 15 मिनट तक उनकी पत्नी को अपनी बातों में उलझाए रहा। उसकी चालाकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब भी गली से कोई राहगीर या पड़ोसी गुजरता, वह फौरन शांत होकर सामान्य होने का ढोंग करने लगता। जैसे ही रास्ता साफ होता, वह फिर से महिला पर दबाव बनाकर अपनी झोली में सामान डलवाने लगता। जब तक महिला को कुछ समझ आता, वह काफी कीमती सामान ढोंगी के हवाले कर चुकी थी।

परिजनों ने खदेड़कर दबोचा, दूसरा साथी मौके से फरार

इसी बीच जब परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे, तो साधु का चोला पहने आरोपी हड़बड़ी में झोला समेटकर खिसकने लगा। पकड़े जाने के डर से वह परिजनों को आशीर्वाद देने का ढोंग रचने लगा, लेकिन उसकी घबराहट ने सारा राज खोल दिया। शक गहराते ही परिजनों ने उसे भागने का मौका नहीं दिया और गली में ही दौड़ाकर दबोच लिया।

आरोपी के पकड़े जाते ही मौके पर मोहल्ले के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। महिला के साथ हुई ठगी का पता चलते ही गुस्साए स्थानीय निवासियों ने ढोंगी की मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात के वक्त आरोपी का एक अन्य मददगार साथी भी गली के कोने पर खड़ा होकर रेकी कर रहा था, जो अपने साथी को घिरता देख मौके से चकमा देकर फरार हो गया।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और सम्मोहन के दावों समेत पूरे घटनाक्रम की पड़ताल के बाद ही आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में सुबह-शाम बढ़ी ठंड और छाएगी धुंध, जानिए अपने जिले का मौसम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।