Breaking News
Jind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नNarnaul: प्राइवेट कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के कारण प्रदेश को हुए हजारों करोड़ रुपए के नुकसान पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: अभय चौटालाभारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने 30 गेंदों में पलटा मैचPrabhas’s Birthday first look: प्रभास के जन्मदिन पर ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल का बड़ा धमाका, भैरवा की वापसी का टीजर जारीJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नNarnaul: प्राइवेट कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के कारण प्रदेश को हुए हजारों करोड़ रुपए के नुकसान पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: अभय चौटालाभारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने 30 गेंदों में पलटा मैचPrabhas’s Birthday first look: प्रभास के जन्मदिन पर ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल का बड़ा धमाका, भैरवा की वापसी का टीजर जारी

Narnaul: नारनौल शहर में पेयजल व सीवर के 15 हजार से अधिक अवैध कनेक्शन, वैध करवाने का कोई कनेक्शन शुल्क नहीं

Narnaul: नारनौल शहर में पेयजल व सीवर के 15 हजार से अधिक अवैध कनेक्शन, वैध करवाने का कोई कनेक्शन शुल्क नहीं
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: नारनौल शहर में 15 हजार से अधिक पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शन अवैध अथवा अनधिकृत हैं, जिन्हें वैध एवं नियमित करवाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग ने आगामी छह माह के दौरान प्रत्येक माह 3 हजार अवैध कनेक्शनों को वैध करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शहर में विभागीय टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता अपने अवैध कनेक्शन को निर्धारित अवधि में वैध नहीं करवाएंगे, उनके कनेक्शन काटने के लिए भी विभाग की ओर से अलग टीमों का गठन किया गया है। वैध कनेक्शन करने वाली टीमों के साथ-साथ कनेक्शन काटने वाली टीमें भी घर-घर जाकर निरीक्षण करेंगी।

जिले के पांचों शहरों में पानी व सीवर कनेक्शन वैध करने का अभियान जारी

विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता ने बताया कि जिले के पांचों शहरों में पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शनों को वैध एवं नियमित करवाने का अभियान जारी है। अभियान की अवधि समाप्त होने के बाद अवैध एवं अनधिकृत कनेक्शनधारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत नागरिक केवल जल कनेक्शन, केवल सीवरेज कनेक्शन अथवा जल एवं सीवरेज दोनों कनेक्शन स्वीकृत करवा सकते हैं। जल एवं सीवरेज कनेक्शनों की बिलिंग विभाग द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार की जाएगी। कनेक्शन स्वीकृति के लिए आवेदन फार्म विभागीय टीमों तथा संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध करवाए गए हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

कार्यकारी अभियंता ने बताया कि कनेक्शन वैध करवाने के लिए आवेदन करते समय नागरिकों को फोटो पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र, संपत्ति/मालिकाना हक का प्रमाण तथा निर्धारित आवेदन पत्र उपलब्ध करवाना होगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करवाकर अपने अवैध अथवा अनधिकृत पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शनों को समय रहते नियमित एवं वैध करवाएं।

मीटर एवं रोड कटिंग शुल्क भी नहीं

कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान की जा रही है। अभियान के तहत वैध करवाने के लिए कोई भारी फाइल/कनेक्शन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही रोड कटिंग/रोड कट शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

अभियान की अवधि के बाद होगी विभागीय कार्रवाई

कार्यकारी अभियंता ने स्पष्ट किया कि विशेष अभियान नागरिकों को अपने अवैध एवं अनधिकृत जल एवं सीवरेज कनेक्शनों को बिना कनेक्शन शुल्क के स्वीकृत एवं नियमित करवाने का अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान निरीक्षण में पाए जाने वाले अवैध एवं अनधिकृत कनेक्शनों को, यदि उपभोक्ता उन्हें वैध नहीं करवाता है, तो विभाग द्वारा डिस्कनेक्ट किया जाएगा। इसके बाद नया कनेक्शन निर्धारित पेनल्टी एवं लागू शुल्क जमा करवाने के पश्चात ही स्वीकृत किया जाएगा। उन्होंने नारनौल शहरवासियों से अपील की कि वे इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शनों को समय रहते नियमित एवं वैध करवाएं। इससे नागरिकों को भविष्य की विभागीय कार्रवाई से बचने में सहायता मिलेगी तथा शहर की पेयजल एवं सीवरेज व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में भी सहयोग मिलेगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।