Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul Voter List Publication: नारनौल विधानसभा की प्रारंभिक मतदाता सूची 31 जुलाई को होगी जारी, SDM ने की अहम बैठक

Narnaul Voter List Publication: नारनौल विधानसभा की प्रारंभिक मतदाता सूची 31 जुलाई को होगी जारी, SDM ने की अहम बैठक

Narnaul Voter List Publication: नारनौल विधानसभा की प्रारंभिक मतदाता सूची 31 जुलाई को होगी जारी,…

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul Voter List Publication: नारनौल विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और अपडेटेड बनाने की कवायद अंतिम चरण में है। 31 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची का औपचारिक प्रकाशन कर दिया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नारनौल के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने अपने कार्यालय में एक विशेष समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में क्षेत्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और उनके द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (BLA-1) ने शिरकत की।

विज्ञापन

ASDD मतदाताओं की सूची सौंपी, पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर

एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि एक निष्पक्ष और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी दलों से इस कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के बाद चिन्हित किए गए अनुपस्थित (Absent), स्थानांतरित (Shifted), मृत (Dead) और दोहरी प्रविष्टि वाले (Duplicate) यानी ‘ASDD’ मतदाताओं की अद्यतन सूची BLA-1 को सौंपी गई, ताकि बूथ स्तर पर इनका सही सत्यापन हो सके।

फॉर्म 6, 7 और 8 के जरिए जमा करा सकेंगे दावे व आपत्तियां

प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद उन सभी पात्र नागरिकों को मौका मिलेगा, जिनके नाम किसी वजह से सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं। ऐसे नागरिक फॉर्म 6 भरकर मतदाता बनने का दावा पेश कर सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी अनुचित नाम के जुड़ने पर एतराज है, तो फॉर्म 7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। वहीं, नाम, पते या अन्य व्यक्तिगत विवरणों में किसी भी तरह के सुधार के लिए फॉर्म 8 जमा कराना होगा।

11 सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की हुई तैनाती

निर्वाचन प्रक्रिया को गति देने और आम जनता की सहूलियत के लिए नारनौल विधानसभा क्षेत्र में 11 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी अपने-अपने तय मतदान केंद्रों पर मुस्तैद रहेंगे और नागरिकों से प्राप्त होने वाले दावों तथा आपत्तियों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन की कोशिश है कि अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले हर पात्र नागरिक का नाम इसमें शामिल हो सके।

यह भी पढ़ें– Haryana News: खराब पेट्रोल का वीडियो डाला तो मिलने लगीं धमकियां! पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने दिखाई डिफेंडर के बिल की पर्ची

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।