Breaking News
दिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याDaler Mehndi controversy: मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ कीHaryana dowry case: भिवानी की बेटी पर हिसार में अमानवीय अत्याचार, पुलिस में भर्ती होते ही मांगी क्रेटा और सोनादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याDaler Mehndi controversy: मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ कीHaryana dowry case: भिवानी की बेटी पर हिसार में अमानवीय अत्याचार, पुलिस में भर्ती होते ही मांगी क्रेटा और सोना

Narnaul : 28वें दिन भी नहीं बनी बात, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 06 सितंबर तक बढ़ी

Narnaul : 28वें दिन भी नहीं बनी बात, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 06 सितंबर तक बढ़ी

29वें दिन धरने पर बैठे सफाई व फायर विभाग के कर्मचारी ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul : चार दौर की वार्ता के बाद भी सफाई कर्मचारियों और प्रदेश की सरकार में सहमति एक बार फिर नहीं बन पाई, जिसके बाद फरीदाबाद में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश शास्त्री ने प्रेस वार्ता कर हड़ताल को 06 सितंबर तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया।

मांगे नहीं मानी तो जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

विज्ञापन

नारनौल में भी इसका खासा असर दिखा जहां नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी 29वें दिन भी धरने पर बैठे नजर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इसके अलावा भारत मुक्ति मोर्चा संगठन ने हरियाणा में अनुसूचित जाति पर हो रहे अत्याचार को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संगठन के समर्थन में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा ।

संघ के प्रधान भूपेंद्र सारवान ने बताया कि सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है जिसका प्रमाण कल सरकार ने 14 फायर विभाग के कर्मचारियों को निलंबित करके दिया है । सरकार 13 मई को हुए समझौते को मानने की बजाए उल्टा कर्मचारियों का ही दमन करने का काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब भी सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो हम हम अनिश्चितकालिन हड़ता पर चले जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी ।

कहां फंस रहा पेच ?

नगरपालिक कर्मचारी संघ के प्रधान कहते हैं कि एक तरफ सरकार में स्थानिय निकाय मंत्री और सामाजिक न्याय मंत्री कहते हैं कि हमने कर्मचारियों की अधिकतर मांगे मान ली हैं दूसरी तरफ जब हम उनसे मानी गई मांगों का लेटर मांगते हैं तो सरकार लेटर नहीं देती है और कर्मचारियों को गुमराह करने की कोशिश करती है ।

इस दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ नारनौल इकाई के सचिव महेंद्र दायमा, उप प्रधान भीम सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज बोयत, देवानंद टॉक, रमाकांत, गोविंद, जिला प्रधान राहुल सारवान, मनोज देवी, पूनम, सुनीता, उषा, बबीता, रेखा, रेशमा, सीमा, उषा भारती सहित तमाम कर्मचारी और सर्व कर्मचारी संघ के  जिला प्रधान कौशल यादव भी उपस्थित रहे ।

यह भी देखें –  नारनौल बाबा रामेश्वरदास मंदिर से प्राचीन आदमकद प्रतिमा गायब, श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर बंद किए गेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।