September 5, 2026

Narnaul: योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है

0
Nnl 3

Narnaul: सलोनी गाँव निवासी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. धर्मवीर यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘नेचुरोपैथी: ए वे ऑफ लाइफ’ (इंग्लिश मीडियम) का भव्य विमोचन दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर देश के प्रमुख योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञों—डॉ. भंवर सिंह, डॉ. सोमवीर आर्य, डॉ. प्रशांत आचार्य, डॉ. विजेता आर्य और आचार्य योगेंद्र ब्रह्मचारी सहित कई गणमान्य हस्तियों ने पुस्तक का विमोचन कर लेखक को बधाई दी।
कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. सोमवीर आर्य ने कहा कि भारतीय वैदिक सनातन परंपरा में प्राकृतिक चिकित्सा हर कदम पर जीवन का अभिन्न अंग रही है। वहीं, डॉ. विजेता आर्य ने इसे ईश्वर द्वारा प्रदत्त अनुपम चिकित्सा पद्धति करार दिया।
योगाचार्य योगेंद्र ब्रह्मचारी ने कहा, “हमारे ऋषि-मुनियों, संतों, बुद्धजीवियों और प्रकृति प्रेमियों ने अपने दौर में इस चिकित्सा पद्धति पर गहन अनुसंधान कर इसे विश्व पटल पर स्थापित किया था। आज के समय में यह पद्धति जन-सामान्य के लिए संजीवनी बूटी साबित हो रही है।” डॉ. भंवर सिंह ने वर्तमान दौर की भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में प्राकृतिक चिकित्सा की बढ़ती मांग और उपयोगिता पर जोर दिया।
डॉ. धर्मवीर यादव ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा के परंपरागत एवं विशुद्ध ज्ञान का लाभ विश्वविद्यालयी विद्यार्थियों के साथ-साथ आम जनमानस तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से इस पुस्तक की रचना की गई है।
पुस्तक में प्राकृतिक चिकित्सा के ऐतिहासिक परिचय, अर्थ, परिभाषा, दर्शन और सिद्धांतों से लेकर पंचतत्वों (आकाश, वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी) के परिचय और उनसे विभिन्न रोगों के उपचार पर व्यावहारिक प्रकाश डाला गया है।
इससे पहले भी लेखक ने योग और प्राकृतिक शिक्षा पर 10 महत्वपूर्ण पुस्तकों का लेखन किया है जो स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटीज के अलावा आम व्यक्ति के लिए भी उपयोगी रही है। योगिया का जीवन परिचय, योगसार,गीता योग अमृत, योगवशिष्ठ सार, शंखप्रक्षालन योग ए वे ऑफ लाइफ आदि प्रसिद्ध पुस्तके हैं।
लेखक ने बताया कि पहले यह पुस्तक हिंदी मीडियम में उपलब्ध थी, लेकिन देश और दुनिया भर से आ रही भारी मांग को देखते हुए अब इसका अंग्रेजी संस्करण तैयार कर उपलब्ध कराया गया है।
एक दशक से डॉ धर्मबीर इंदिरा गांधी विश्विद्यालय रेवाड़ी के योग विभाग में योग नैचुरोपैथी विशेषज्ञ के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed