Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Namo Bharat Train: दिल्ली से राजस्थान और हरियाणा जाना होगा बेहद आसान, केंद्र के पास पहुंची 4 नए RRTS कॉरिडोर की रिपोर्ट

Namo Bharat Train: दिल्ली से राजस्थान और हरियाणा जाना होगा बेहद आसान, केंद्र के पास पहुंची 4 नए RRTS कॉरिडोर की रिपोर्ट

जेवर एयरपोर्ट और करनाल तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, राज्यसभा में सरकार ने दी बड़े प्लान की जानकारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Namo Bharat Train: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आवाजाही को और रफ्तार देने के लिए तैयार किए जा रहे नमो भारत (RRTS) नेटवर्क का विस्तार अब हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के नए इलाकों तक होने जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने दिल्ली को करनाल, बावल, बहरोड़ और जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने वाले चार नए कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर केंद्र सरकार को सौंप दी है। फिलहाल ये सभी प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास अंतिम मंजूरी के लिए विचाराधीन हैं।

संसद में सरकार ने दी हरी झंडी के इंतजार की जानकारी

विज्ञापन

सोमवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस पूरे प्रोजेक्ट का ब्योरा साझा किया। उन्होंने सदन को बताया कि दिल्ली-करनाल, दिल्ली-बावल, बावल-बहरोड़ और गाजियाबाद-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कॉरिडोर की डीपीआर सरकार के पास पहुंच चुकी है। केंद्र से हरी झंडी मिलते ही इन सभी रूट्स पर जमीन अधिग्रहण और निर्माण की जमीनी प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। रणनीतिक और भविष्य की जरूरतों के लिहाज से दिल्ली-करनाल और गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट कॉरिडोर को सबसे अहम माना जा रहा है।

एनसीआर 2032 ट्रांसपोर्ट प्लान का हिस्सा हैं ये प्रोजेक्ट्स

केंद्रीय राज्य मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने अपने ‘ट्रांसपोर्ट फंक्शनल प्लान-2032’ के तहत पूरे रीजन में कुल 8 रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर की पहचान की है। इसमें दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के अलावा दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर, दिल्ली-सोनीपत-पानीपत, दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल, दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक, दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत, गाजियाबाद-खुर्जा और गाजियाबाद-हापुड़ जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं।

आम जनता को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा

इन नए नमो भारत कॉरिडोर के बन जाने से न केवल दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर गाड़ियों का दबाव कम होगा, बल्कि अंतरराज्यीय सफर में लगने वाले घंटों के समय की भी बचत होगी। खासतौर पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक नमो भारत की सीधी कनेक्टिविटी से दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पहुंचना बेहद आसान और सुलभ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें– Haryana News: खराब पेट्रोल का वीडियो डाला तो मिलने लगीं धमकियां! पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने दिखाई डिफेंडर के बिल की पर्ची

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।