Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

NEET UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने 715 अंक के साथ किया टॉप

NEET UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने 715 अंक के साथ किया टॉप

NEET-UG 2026 का परिणाम घोषित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

NEET UG 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष करीब 20 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई किया है। इस बार पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल 720 में से 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। वर्ष 2020 और 2021 के बाद यह पहला मौका है जब कोई भी उम्मीदवार 720 का पूर्ण स्कोर हासिल नहीं कर पाया। परिणामों में टॉप रैंकर्स का प्रदर्शन मजबूत रहा, लेकिन परफेक्ट स्कोर किसी को नहीं मिला।

715 अंक के साथ दो संयुक्त ऑल इंडिया टॉपर

इस साल पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। कुल 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 138 छात्रों के अंक 690 से ऊपर रहे। NTA के आंकड़ों के अनुसार टॉप स्कोरर्स में 93 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार पहली बार परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं 99 प्रतिशत टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच रही।

विज्ञापन

क्वालिफाई उम्मीदवारों में छात्राओं की भागीदारी अधिक

इस वर्ष क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों में छात्राओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कुल सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में मेडिकल प्रवेश परीक्षा में लड़कियों की भागीदारी लगातार मजबूत हुई है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में करीब 8.39 लाख छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। यह संख्या 2024 में बढ़कर 13.77 लाख तक पहुंची थी। 2025 में इसमें मामूली कमी आई और 13.10 लाख छात्राओं ने आवेदन किया। बीते वर्षों में सफलता प्रतिशत भी लगभग 56 से 57 प्रतिशत के बीच बना रहा।

आठ राज्यों के छात्रों का दबदबा

705 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 17 अभ्यर्थी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना से हैं। पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों से भी स्टेट टॉपर सामने आए हैं। लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालिफाई की। इससे यह संकेत मिलता है कि छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों का प्रदर्शन भी लगातार बेहतर हो रहा है।

इस बार कम छात्रों ने दी परीक्षा

पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। वर्ष 2024 में 23.33 लाख और 2025 में 22.09 लाख उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे, जबकि 2026 में यह संख्या घटकर करीब 20 लाख रह गई। विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या कम होने का असर कुल क्वालिफाई उम्मीदवारों की संख्या पर भी दिखाई दिया है।

कट-ऑफ में बड़ा इजाफा

NEET-UG 2026 में सभी प्रमुख श्रेणियों की कट-ऑफ में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सामान्य और EWS श्रेणी के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक 144 से बढ़कर 213 हो गए हैं। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए कट-ऑफ 113 से बढ़कर 177 अंक पहुंच गई। हालांकि क्वालिफाई उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी पिछले वर्ष की तुलना में लगभग तीन प्रतिशत कम दर्ज की गई।

पेपर लीक के बाद दोबारा हुई थी परीक्षा

3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा पर पेपर लीक के आरोप लगे थे। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई और NTA ने 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई। यह परीक्षा देश और विदेश के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्रों पर 13 भाषाओं में आयोजित हुई। इस वर्ष NTA ने मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए पहली बार विभिन्न चरणों को समानांतर रूप से पूरा किया, जिससे निर्धारित समय पर परिणाम जारी किया जा सका। साथ ही OMR शीट चैलेंज की प्रक्रिया को आंसर-की जारी करने की प्रक्रिया से अलग रखा गया।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।