Sunita Ahuja Film: सितंबर में रिलीज होगी गोविंदा के बेटे यश की फिल्म, मां सुनीता निभाएंगी रील लाइफ में भी मां का रोल
'लॉक अप' के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगी सुनीता आहूजा, फैंस से बेटे यश के लिए मांगा आशीर्वाद
Sunita Ahuja Film: बॉलीवुड में दशकों तक अपनी अदाकारी और डांस से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले गोविंदा के परिवार से अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, जो अक्सर अपने बेबाक अंदाज और इंटरव्यूज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, अब आधिकारिक तौर पर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। सुनीता ने खुद इस बात पर से पर्दा उठाया है कि वह बहुत जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनका यह सफर किसी और के साथ नहीं, बल्कि उनके लाडले बेटे यश आहूजा के साथ शुरू होने जा रहा है।
एकता कपूर की फिल्म में निभाएंगी सगे बेटे की मां का रोल
न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) को दिए एक हालिया इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने अपनी इस नई पारी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कमान मनोरंजन जगत की दिग्गज प्रोड्यूसर एकता कपूर के हाथों में है। सुनीता ने कहा, “मैं यश के साथ फिल्म कर रही हूं और यह इसी साल सितंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है।
एकता कपूर के साथ मेरा रिश्ता बेहद खास है। उन्हीं के कहने पर मैंने नेटफ्लिक्स का एक शो भी किया था।” सुनीता ने आगे बताया कि इस फिल्म में वह किसी और की नहीं, बल्कि अपने बेटे यश की ही मां की भूमिका में होंगी। उन्होंने दावा किया कि फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में शायद यह पहला अनोखा प्रयोग होगा, जहां असली मां-बेटा एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए बॉलीवुड में लॉन्च हो रहे हैं।
दर्शकों से मांगी दुआएं; बेटी टीना पहले ही आजमा चुकी हैं किस्मत
इस बड़े एलान के साथ ही सुनीता ने दर्शकों और गोविंदा के फैंस से एक भावुक अपील भी की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों ने हमेशा गोविंदा और उनके परिवार को बेपनाह मोहब्बत बख्शी है, वैसा ही प्यार और आशीर्वाद उनके बेटे यश को भी मिलना चाहिए।
आपको बता दें कि आहूजा परिवार से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली सुनीता पहली महिला नहीं हैं। इनसे पहले गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा साल 2015 में आई फिल्म ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ से बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। वहीं खुद सुनीता की बात करें, तो वह हाल ही में नेटफ्लिक्स के बहुचर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में अपना दम-खम दिखा चुकी हैं, जहां दर्शकों ने उनके मजाकिया और बेबाक लहजे को खूब पसंद किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर मां-बेटे की यह जोड़ी क्या कमाल दिखा पाती है।
यह भी पढ़ें – Aamir Khan: तीसरी शादी के बाद आमिर खान ₹100 करोड़ का ‘स्काई विला’ में शिफ्ट, दोनों EX भी साथ रहेगी
