July 30, 2026

Uttar Pradesh News: जो लोग राम मंदिर में चढ़ावा चोरी नहीं रोक पाए, उनसे पेपर लीक रोकने की उम्मीद नहीं: अखिलेश

0
Uttar Pradesh News: जो लोग राम मंदिर में चढ़ावा चोरी नहीं रोक पाए, उनसे पेपर लीक रोकने की उम्मीद नहीं: अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर ‘चढ़ावा चोरी’ को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि जो लोग श्रद्धालुओं के चढ़ावे की सुरक्षा नहीं कर सके, उनसे परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक रोकने या निष्पक्ष परीक्षा कराने की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, “मुद्दा एक ही है। जो लोग दानपात्र और श्रद्धालुओं के चढ़ावे की रक्षा नहीं कर सके, वे पेपर लीक कैसे रोकेंगे या परीक्षाओं को रद्द होने से कैसे बचाएंगे। जो जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं, वे युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर सकते हैं।”

इससे पहले, सपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर राम मंदिर ‘चढ़ावा चोरी’ के मामले को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यादव ने आरोप लगाया कि देश के सामने सबसे बड़ा संकट मौजूदा सरकार ही है और जब तक यह सत्ता में रहेगी, ऐसी समस्याएं बनी रहेंगी। उन्होंने कहा, “देश का सबसे बड़ा संकट यही सरकार है। जब तक यह सरकार नहीं जाएगी, तब तक ये समस्याएं खत्म नहीं होंगी।” फैजाबाद के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भी कथित चढ़ावा चोरी के मामले में भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में बड़े लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है।

प्रसाद ने कहा, “मैं इस मुद्दे को उजागर करने के लिए अखिलेश यादव को बधाई देता हूं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार बड़े दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। यह सामान्य चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ी डकैती है।’’ उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed