Breaking News
Karnal Crime: करनाल में शराब ठेके पर चाकू दिखाकर लूट का मामला, CIA-1 ने मेरठ रोड से दबोचे दो शातिर आरोपीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांKarnal Crime: करनाल में शराब ठेके पर चाकू दिखाकर लूट का मामला, CIA-1 ने मेरठ रोड से दबोचे दो शातिर आरोपीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियां

Nilokheri News: अंजनथली गुरुकुल में संपन्न हुआ 7 दिवसीय ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, रोपे गए 350 पौधे

Nilokheri News: अंजनथली गुरुकुल में संपन्न हुआ 7 दिवसीय 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान, रोपे गए 350 पौधे

गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का हुआ समापन, सात दिनों में लगाए गए 350 पौधे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: नीलोखेड़ी (महाबीर मैहला )

Nilokheri News: नीलोखेड़ी (महाबीर मैहला ) अंजनथली स्थित गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा वन महोत्सव के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा सात दिवसीय ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान गुरुवार को उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हो गया। कन्या गुरुकुल शिक्षा समिति के प्रधान चौधरी ऋषिपाल की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर और आसपास के ग्रामीण इलाकों की आबोहवा बदलने की मुहिम छेड़ी गई।

एक सप्ताह तक चले इस सघन पौधारोपण अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेविकाओं, प्राध्यापिकाओं और महाविद्यालय स्टाफ ने रोज सुबह परिसर व आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण किया। इन सात दिनों के भीतर नीम, शीशम, जामुन और आंवला सहित करीब 350 छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। अभियान की सबसे खास बात यह रही कि सिर्फ पौधे लगाए ही नहीं गए, बल्कि उनके ट्री-गार्ड लगाने और नियमित सिंचाई का जिम्मा भी स्वयंसेविकाओं ने आपस में बांटा।

विज्ञापन

‘प्रकृति और मां के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है यह अभियान’

छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा समिति के प्रधान चौधरी ऋषिपाल ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान हमें हमारी जननी और धरा—दोनों के प्रति नैतिक कर्तव्यों का अहसास कराता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में आ रहे बदलावों से निपटने के लिए केवल सरकारी प्रयासों पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। यदि हर नागरिक अपने जीवन के खास मौकों पर एक पौधा रोपने और उसे बड़ा करने का जिम्मा उठा ले, तो पर्यावरण संतुलन का संकट काफी हद तक हल हो सकता है।

‘पौधा तभी सार्थक, जब बनकर उभरे विशाल वृक्ष’

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ ऐसे अभियानों का आयोजन विद्यार्थियों के भीतर सामाजिक जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता गढ़ता है।

वहीं, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पिंकी कादियान ने पूरी टीम का आभार जताते हुए कहा कि पौधा लगाना पहला कदम है, असली सफलता तब है जब वह सुरक्षित रहकर एक विशाल वृक्ष का आकार ले ले। उन्होंने आश्वस्त किया कि महाविद्यालय की एनएसएस इकाई भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाती रहेगी।

समापन अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। इस मौके पर डॉ. सुलोचना देवी, कोमल दीनदयाल, दलवीर कौर, शिवानी, रितु सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेविकाएं और कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें– नीलोखेड़ी में बोले विधायक सतपाल जाम्बा, 2 अगस्त को अहर कुराना मंडी में शुरू होगा नया सामाजिक अभियान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।