Breaking News
Haryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

Nilokheri News: नीलोखेड़ी में बोले विधायक सतपाल जाम्बा, 2 अगस्त को अहर कुराना मंडी में शुरू होगा नया सामाजिक अभियान

Nilokheri News: नीलोखेड़ी में बोले विधायक सतपाल जाम्बा, 2 अगस्त को अहर कुराना मंडी में शुरू होगा नया सामाजिक अभियान

2 अगस्त से शुरू होगा नशामुक्त समाज और सामाजिक एकजुटता का महाअभियान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: नीलोखेड़ी( महाबीर मैहला)।

Nilokheri News: नीलोखेड़ी( महाबीर मैहला)। उत्तर हरियाणा के सामाजिक और राजनीतिक ताने-बाने को मजबूती देने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। नीलोखेड़ी क्षेत्र के गांव गीतापुर और जाम्बा में आयोजित विशाल जनसभाओं के दौरान 818वें बादली बलिदान दिवस समारोह का बिगुल बजा दिया गया। प्रचार-प्रसार अभियान के तहत पहुंचे पुंडरी के विधायक चौधरी सतपाल जाम्बा का रोड़ समाज के सरपंचों, खाप प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चादर ओढ़ाकर और फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

गीतापुर में कार्यक्रम का सफल आयोजन सरपंच प्रतिनिधि चौधरी कृष्ण की देखरेख में हुआ, वहीं जाम्बा स्थित बाबा हरिदास श्री कृष्ण गोपाल गऊशाला (बोहला खालसा) में आयोजित दूसरे कार्यक्रम की अध्यक्षता गऊशाला चेयरमैन एवं पूर्व सरपंच चौधरी कर्म सिंह जाम्बा ने की। नीलोखेड़ी ब्लॉक के रोड़ समाज की एकजुटता इस आयोजन में साफ नजर आई।

विज्ञापन

‘आर्थिक रूप से सक्षम समाज अब सामाजिक सुधार पर केंद्रित करे ध्यान’

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी सतपाल जाम्बा ने कहा कि आगामी 2 अगस्त को अहर कुराना–छिछड़ाना अनाज मंडी में आयोजित होने जा रहा 818वां बादली बलिदान दिवस महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के नव-जागरण का प्रतीक बनेगा।

उन्होंने कहा, “हमारा समाज आर्थिक रूप से बेहद मजबूत और आत्मनिर्भर है। अब समय आ गया है कि हम अपने सामाजिक ताने-बाने को और अधिक सुदृढ़ करें। परस्पर रिश्तों की मर्यादा, युवाओं को सही दिशा दिखाने और समाज से नशे जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए 2 अगस्त से एक व्यापक अभियान की शुरुआत की जाएगी।”

पूर्वजों की शहादत को नमन करने और नशामुक्त समाज का आह्वान

विधायक ने नीलोखेड़ी और आसपास के तमाम गावों से आए लोगों से अपील की कि वे अहर कुराना–छिछड़ाना मंडी में भारी संख्या में पहुंचकर अपने वीर पूर्वजों की शहादत को नमन करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूर्वजों के बलिदानों से प्रेरणा लेकर ही एक अनुशासित, संगठित और नशामुक्त समाज की रचना की जा सकती है।

कार्यक्रम की मुख्य अध्यक्षता नीलोखेड़ी सरपंच एसोसिएशन के प्रधान चौधरी विनोद रायपुर ने की, जिन्होंने समाज के सभी धड़ों से इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया।

रोड़ समाज के दिग्गज नेता और जन-प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस गरिमामय आयोजन के दौरान नीलोखेड़ी और पुंडरी क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में बादली बलिदान दिवस समारोह के पूर्व चेयरमैन संजय मैहला, समिति सदस्य चौधरी रामपाल पलवल, धर्मवीर खेड़ी रामनगर, फौजी कृष्ण मैहला, मास्टर रणबीर आर्य, रामपाल सागवाल कौल, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन मलखान सिंह बड़सालू, ईशम सिंह सरपंच प्रतिनिधि जाम्बा और सुमित ऐबला समेत दर्जनों गांवों के सरपंच व पंच मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें–  कैथल में खाद तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 600 बोरी सब्सिडी वाली यूरिया से भरा ट्रक जब्त, 2 गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।