Breaking News
Gold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंस

Nuh News: खाने में नशीली गोली मिलाकर युवती से दुष्कर्म, वॉचमैन और काउंसलर की साजिश का खुलासा

Nuh News: खाने में नशीली गोली मिलाकर युवती से दुष्कर्म, वॉचमैन और काउंसलर की साजिश का खुलासा

नूंह वन स्टॉप सेंटर केस: पति को दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Nuh News: मुसीबत में फंसी महिलाओं को आसरा देने और न्याय दिलाने के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। नूंह स्थित इस सरकारी सेंटर में सुरक्षा की आस में रह रही एक युवती के साथ वहीं के वॉचमैन द्वारा दुष्कर्म करने का संगीन मामला उजागर हुआ है।

पीड़िता का आरोप है कि सेंटर की महिला काउंसलर और वॉचमैन ने मिलकर उसके खिलाफ साजिश रची। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद नूंह पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

काउंसलर ने खाने में मिलाई नशीली दवा

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बेहद चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि सेंटर में कार्यरत काउंसलर, जो आरोपी वॉचमैन सरवर की सगी भतीजी है, ने उसके खाने में नशीली दवा मिला दी थी।

खाना खाते ही वह बेसुध हो गई, जिसके बाद वॉचमैन सरवर ने उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी वॉचमैन काफी समय से उस पर बुरी नीयत रख रहा था। उसने इसकी शिकायत भी करनी चाही, लेकिन सेंटर के स्टाफ ने उसकी बात को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।

विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

होश में आने पर जब पीड़िता ने इस हैवानियत का कड़ा विरोध किया और कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो आरोपी वॉचमैन आपे से बाहर हो गया। उसने पीड़िता के पति और पिता को जान से मारने की सीधी धमकी दी, जिससे वह बुरी तरह सहम गई।

आरोपी के खौफ की वजह से वह कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती अपने पति को बताई।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सच्चाई जानकर पति के होश उड़ गए, जिसके बाद दोनों तुरंत नूंह सिटी पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण करवाया है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि वन स्टॉप सेंटर जैसे संवेदनशील स्थान पर हुए इस गंभीर अपराध की निष्पक्षता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें– Narnaul News: महेंद्रगढ़ के नारनौल में दर्दनाक रेल हादसा, तड़के मालगाड़ी की चपेट में आया 30 वर्षीय युवक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मेवात की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।