Breaking News
Faridabad CNG Pump Blast: फरीदाबाद में दहल उठा सीएनजी पंप, डंपर का सिलेंडर फटने से उखड़ी मशीन, 3 लोग घायलJhajjar News: झज्जर में USDT ट्रेडिंग के नाम पर 33.89 लाख की साइबर ठगी, फतेहाबाद से आरोपी रमन गिरफ्तारKarnal News: करनाल में बन रहा सौर ऊर्जा से चलने वाला कोल्ड स्टोरेज, अब बिना बिजली सुरक्षित रहेंगी फल और सब्जियांLadwa News: कुरुक्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी में उतरा 11KV करंट, एक की जान गईGharaunda School Van Accident: घरौंडा में 10 मासूमों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने रौंदा, 1 बच्चा करनाल रेफरFaridabad CNG Pump Blast: फरीदाबाद में दहल उठा सीएनजी पंप, डंपर का सिलेंडर फटने से उखड़ी मशीन, 3 लोग घायलJhajjar News: झज्जर में USDT ट्रेडिंग के नाम पर 33.89 लाख की साइबर ठगी, फतेहाबाद से आरोपी रमन गिरफ्तारKarnal News: करनाल में बन रहा सौर ऊर्जा से चलने वाला कोल्ड स्टोरेज, अब बिना बिजली सुरक्षित रहेंगी फल और सब्जियांLadwa News: कुरुक्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी में उतरा 11KV करंट, एक की जान गईGharaunda School Van Accident: घरौंडा में 10 मासूमों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने रौंदा, 1 बच्चा करनाल रेफर

Palwal news: पलवल में सूदखोरों से तंग युवक ने पिया जहर, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा, 4 महीने पहले हुई थी शादी

GGaganpreet Kaur
Palwal news: पलवल में सूदखोरों से तंग युवक ने पिया जहर, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा, 4 महीने पहले हुई थी शादी

पलवल में सूदखोरों से तंग युवक ने पिया जहर, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Palwal news: पलवल जिले के चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चिरवाड़ी से सूदखोरी और प्रताड़ना का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां 32 वर्षीय युवक हरेंद्र ने गांव के ही दबंगों और सूदखोरों की प्रताड़ना से आहत होकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। कदम उठाने से पहले हरेंद्र ने अपने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह अपनी पीड़ा बयां करते हुए जहर पीता दिख रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लहूलुहान और बेसुध हालत में परिजनों ने उसे पहले नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

30 लाख का कर्ज बना 1.5 करोड़, जमीन हड़पने की नीयत से लगाया चक्रवर्ती ब्याज

विज्ञापन

निजी बैंक के कलेक्शन विभाग में कार्यरत हरेंद्र के छोटे भाई बलजीत ने बताया कि परिवार पर यह दुखों का पहाड़ करीब 7 साल पहले टूटा था। उनके स्वर्गीय पिता गोविंद राम ने गांव के ही कुछ लोगों से खेती व पारिवारिक जरूरतों के लिए लगभग 30 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे, जिसके बदले दो एकड़ जमीन गिरवी रखी गई थी। परिवार शुरुआत में नियमित रूप से ब्याज चुका रहा था, लेकिन बाद में आरोपियों ने मनमाने ढंग से चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) वसूलना शुरू कर दिया।

कर्ज के इस अमानवीय बोझ और रोजाना की प्रताड़ना से तंग आकर पिता की तबीयत बिगड़ती चली गई। आखिरकार दिसंबर 2025 में ब्रेन हेमरेज होने के कारण उनका निधन हो गया। पिता के साए के बाद बड़े बेटे हरेंद्र ने घर की बागडोर संभाली।

6 बार बैठी पंचायत, 42 गांवों की पाल के फैसले के बाद भी मुकरे आरोपी

बलजीत के अनुसार, अप्रैल 2026 में परिवार ने तय किया कि जैसे-तैसे पूरा हिसाब चुकता कर मामले को हमेशा के लिए निपटाया जाए। इसके लिए गांव में 6 अलग-अलग पंचायतें हुईं। मामला जब तेवतिया पाल की 42 गांवों की बड़ी पंचायत में पहुंचा, तो आरोपियों ने 30 लाख के मूलधन का ब्याज जोड़कर हिसाब डेढ़ करोड़ रुपये बता दिया।

ब्याज की यह रकम चुकाने के लिए परिवार ने अपनी एक एकड़ जमीन तक बेच दी। आरोप है कि जब पंचायत के फैसले के मुताबिक रकम देने की बारी आई, तो आरोपियों की नीयत जमीन के दाम बढ़ते देखकर बिगड़ गई और उन्होंने और ज्यादा ब्याज की नाजायज मांग रख दी।

4 महीने पहले हुई थी शादी, मां को गिलास की बदबू से हुआ शक

हरेंद्र की शादी महज 4 महीने पहले ही हुई थी और घर में खुशियों का माहौल था। सोमवार शाम करीब 5 बजे हरेंद्र अपने कमरे में शांत बैठा था। कुछ देर बाद जब वह कमरे से बाहर निकला, तो उसकी मां को कमरे में रखे गिलास से अजीब सी तेज बदबू आई।

तभी हरेंद्र के भाई के फोन पर एक वीडियो मैसेज आया, जिसे खोलते ही परिवार के होश उड़ गए। वीडियो में हरेंद्र रोते हुए अपनी आपबीती सुना रहा था और जहर पी रहा था। परिजन तुरंत उसे अस्पताल भागे। परिजनों का यह भी आरोप है कि सूदखोर पहले भी हरेंद्र को जान से मारने और गोली मारने की धमकियां दे चुके थे।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत, 50 लाख के लेन-देन का मामला आया सामने

चांदहट थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्रेमराज, सोनू, हेमराज और महेश नाम के व्यक्तियों के खिलाफ मानसिक रूप से परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामला करीब 50 लाख रुपये के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो और परिजनों के बयानों को आधार बनाकर जांच में जुट गई है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें– गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस-वे पर रईसजादों का हुड़दंग, बीच सड़क पर गाड़ियां रोककर खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।