Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Panchkula Accident: पंचकूला में देर रात खौफनाक हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, BCA छात्रा समेत 3 की मौत

Panchkula Accident: पंचकूला में देर रात खौफनाक हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, BCA छात्रा समेत 3 की मौत

पंचकूला में देर रात खौफनाक हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, BCA छात्रा समेत 3 की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panchkula Accident: हरियाणा के पंचकूला जिले से रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रायपुररानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टाबर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बीसीए छात्रा भी शामिल है। वहीं कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना खौफनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब ढाई बजे की है। कार में कुल 5 लोग सवार थे और वे पंचकूला की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतका दिव्या बीसीए (BCA) की पढ़ाई कर रही थी और उसके दोस्त देर रात उसे घर छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार टाबर गांव के पास पहुंची, तभी हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक ने गांव की तरफ टर्न लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे ट्रक के तेल टैंक के पास जाकर जोर से टकरा गई।

विज्ञापन

एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान, चंडीगढ़ PGI में जिंदगी की जंग लड़ रहे 2 घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए, लेकिन आगे की सीटों पर बैठे दोनों युवकों और युवती की मौके पर ही सांसें थम गईं। गनीमत यह रही कि कार ट्रक के तेल टैंक से टकराने के बावजूद उसमें आग नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शहजादपुर निवासी दिव्या, पंचकूला सेक्टर-19 निवासी संदीप और सेक्टर-26 निवासी मोहर के रूप में हुई है। वहीं घायलों में पंचकूला सेक्टर-19 निवासी ऋषि और पंजाब के डेराबस्सी निवासी पुष्कर शामिल हैं। स्थानीय अस्पताल पहुंचे पुलिस बल ने घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच, परिजनों को दी गई सूचना

हादसे की जानकारी मिलते ही रायपुररानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

रायपुररानी थाने के एसएचओ प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मौके के मुआयने के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों की तफ़्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Karnal youth suicide: कैलिफोर्निया में करनाल के युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को उड़ाया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।