Breaking News
Karnal Fake Rape Case: करनाल में दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर 20 लाख की वसूली, शातिर आरोपी गिरफ्तारAteli Mandi News: फतेहपुर गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम, एडीसी और डीएसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर बांटे पेंशन पत्रराजस्थान में मौसम ने ली करवट; अर्नब तूफान के असर से 8 डिग्री तक गिरा तापमान, बारिश के बाद बढ़ी ठंडJind Ashram Sadhvi Attack Case: जींद के डेरे में साध्वी पर जानलेवा हमला, उज्जैन का सेवादार 7 लाख कैश और कार लेकर फरारNH44 Accident News: आधार कार्ड का पता बदलवाने निकला था बिलासपुर का राकेश, कुरुक्षेत्र हाईवे पर सड़क हादसे में गई जानKarnal Fake Rape Case: करनाल में दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर 20 लाख की वसूली, शातिर आरोपी गिरफ्तारAteli Mandi News: फतेहपुर गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम, एडीसी और डीएसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर बांटे पेंशन पत्रराजस्थान में मौसम ने ली करवट; अर्नब तूफान के असर से 8 डिग्री तक गिरा तापमान, बारिश के बाद बढ़ी ठंडJind Ashram Sadhvi Attack Case: जींद के डेरे में साध्वी पर जानलेवा हमला, उज्जैन का सेवादार 7 लाख कैश और कार लेकर फरारNH44 Accident News: आधार कार्ड का पता बदलवाने निकला था बिलासपुर का राकेश, कुरुक्षेत्र हाईवे पर सड़क हादसे में गई जान

Panchkula Bar Firing: पंचकूला के बार में आधी रात चलीं गोलियां, 22 वर्षीय युवती घायल, मचा हड़कंप

Panchkula Bar Firing: पंचकूला के बार में आधी रात चलीं गोलियां, 22 वर्षीय युवती घायल, मचा हड़कंप

पंचकूला के बार में आधी रात चलीं गोलियां, 22 वर्षीय युवती घायल, मचा हड़कंप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panchkula Bar Firing: पंचकूला के हाई-प्रोफाइल सेक्टर-11 स्थित ‘अलिफ लैला बार एंड लाउंज’ में शनिवार देर रात पार्टी का माहौल अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा।

रात करीब 2:30 बजे जब क्लब में म्यूजिक और पार्टी शबाब पर थी, तभी टेबल पर खा-पी रहे दो गुटों के बीच मामूली सी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक सिरफिरे युवक ने बाहर से हथियार लाकर क्लब के भीतर ही खुलेआम गोलियां चला दीं। वारदात के बाद क्लब में भगदड़ मच गई और आरोपी मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा।

विज्ञापन

टेबल पर शुरू हुआ विवाद, बाहर से हथियार लाकर चलाई गोली

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला लकी अपने 6 दोस्तों के साथ क्लब में आया हुआ था। वहीं पास की टेबल पर पंजाब पुलिस के एएसआई (ASI) पवन कुमार अपने 3 साथियों के साथ मौजूद थे।

खाने-पीने और बैठने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी उग्र हो गई कि फिरोजपुर गुट का एक युवक गुस्से में बाहर खड़ी अपनी गाड़ी से पिस्टल निकाल लाया और क्लब में दाखिल होते ही फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से डांस फ्लोर पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

22 वर्षीय युवती के पैर में लगा छर्रा, टला बड़ा हादसा

फायरिंग के दौरान क्लब में मौजूद 22 वर्षीय युवती अंजलि के पैर में गोली का छर्रा (Bullet Splinter) लग गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। क्लब प्रबंधन और दोस्तों ने आनन-फानन में घायल युवती को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक छर्रा पैर को छूकर निकला है और युवती की हालत पूरी तरह से खतरे से बाहर है। गनीमत यह रही कि गोली सीधे किसी को नहीं लगी, वरना आधी रात को क्लब के भीतर एक बड़ा कत्लेआम हो सकता था।

क्राइम ब्रांच का एक्शन, एएसआई समेत कई संदिग्ध हिरासत में

वारदात की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस में हड़कंप मच गया। एसीपी अमन की अगुवाई में स्थानीय थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे लाउंज को सील कर दिया।

पुलिस ने मौके पर मौजूद पंजाब पुलिस के एएसआई पवन कुमार और उनके तीनों साथियों को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा फिरोजपुर ग्रुप के भी 3 युवकों को दबोचा गया है। पुलिस क्लब के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि मुख्य आरोपी और हथियार की पहचान की जा सके। एसीपी अमन का कहना है कि मुख्य हमलावर की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द दबोच लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– NDA 2 Exam 2026: देश सेवा का जज्बा, सेना में अफसर बनने के लिए युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।