Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Panchkula News: पंचकूला में समझौते के बहाने बुलाकर जूस विक्रेता की चाकू घोंपकर हत्या, 4 हिरासत में

Panchkula News: पंचकूला में समझौते के बहाने बुलाकर जूस विक्रेता की चाकू घोंपकर हत्या, 4 हिरासत में

पंचकूला मर्डर केस: सकेतड़ी रोड पर भाजपा कार्यालय के पास खूनी गैंगवार, तमाशबीन बने रहे 25 युवक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panchkula News: पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स (एमडीसी) इलाके में वीरवार की रात खूनी खेल खेला गया। सकेतड़ी रोड स्थित भाजपा कार्यालय के पास बने एक पार्क में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। मौके पर करीब 20 से 25 लड़के इकट्ठा हुए थे। शुरुआत में बातचीत का दौर चला, लेकिन देखते ही देखते माहौल गरमा गया।

तीखी बहस मारपीट में बदली और फिर विरोधी पक्ष ने धारदार चाकू निकाल लिए। हमलावरों ने एमडीसी सेक्टर-4 निवासी कपिल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

विज्ञापन

डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने तोड़ा दम

हमले के बाद पार्क में चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से जख्मी कपिल अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह घिसटते हुए पार्क से बाहर मुख्य सड़क तक आया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण वहीं पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस की डायल-112 की गाड़ी की नजर उस पर पड़ी।

पुलिसकर्मियों ने तुरंत कपिल और उसके घायल साथी अभिषेक उर्फ टन्नी को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक का फिलहाल इलाज चल रहा है।

नौकरी और जिम के विवाद में गई जान

पुलिस की प्राथमिक तफ्तीश में जो कहानी निकलकर सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। दरअसल, कपिल और मुख्य आरोपी विवेक पहले एक ही मैकेनिक की दुकान पर काम करते थे।

आरोप है कि कपिल की वजह से विवेक को नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। इसके बाद दोनों एक ही जिम में कसरत करने जाने लगे, जहां बॉडी शेमिंग (शारीरिक बनावट पर कमेंट करने) को लेकर उनके बीच दोबारा ठन गई। वारदात से दो दिन पहले भी कपिल ने विवेक को कथित तौर पर धमकी दी थी, जिसके बाद विवेक ने अपने साथियों संग मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात की गंभीरता को देखते हुए देर रात ही डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पार्क और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है ताकि हमलावरों की सही पहचान की जा सके।

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को राउंडअप कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, मुख्य आरोपी विवेक की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें– Gurugram Accident: सोहना चौक पर थार ने बलेनो को मारी टक्कर, खाटूश्याम जा रहा परिवार गंभीर घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।