Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Panchkula News: मोरनी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी अर्टिगा कार, चंडीगढ़ के युवक की मौत, 4 घायल

Panchkula News: मोरनी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी अर्टिगा कार, चंडीगढ़ के युवक की मौत, 4 घायल

मोरनी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी अर्टिगा कार, चंडीगढ़ के युवक की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Panchkula News: हरियाणा के पंचकूला जिले के इकलौते पर्वतीय पर्यटन स्थल मोरनी में देर रात एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है। मोरनी मार्ग पर मांदना गांव के पास दोस्तों से भरी एक अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित होकर कई सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के वक्त गाड़ी में 5 दोस्त सवार थे, जो चंडीगढ़ से वीकेंड मनाने और घूमने के लिए मोरनी की वादियों में आए थे।

मोड़ पर बिगड़ा गाड़ी का संतुलन, एक की मौत

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के एयरपोर्ट के समीप स्थित बहलाना गांव के रहने वाले 5 दोस्त अर्टिगा कार में सवार होकर मोरनी की सैर पर निकले थे। देर रात जब वे मांदना गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी एक तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और कार चीख-पुकार के साथ सीधे गहरी खाई में जा समाई। कार गिरते ही जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत टॉर्च लेकर घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

अंधेरा और गहरी खाई होने के बावजूद ग्रामीणों और चंडीमंदिर थाना पुलिस की टीम ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी युवकों को खाई से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक बहलाना निवासी विशाल (पुत्र बिन्द्र) की सांसें थम चुकी थीं और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार उसके चार अन्य साथी सुबजीत (पुत्र छेबीलाल), राहुल (पुत्र सुदामा शर्मा), शैंकी (पुत्र परशुराम) और कुवार सिंह (पुत्र बलकार सिंह) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

चंडीमंदिर थाना पुलिस के एसएचओ रामपाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी चारों घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक विशाल के शव को कब्जे में लेकर पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस हादसे के तकनीकी कारणों की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में रेलवे पुल पार करते समय ट्रेन से कटी महिला, पति और बच्चों ने कूदकर बचाई जान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।