Breaking News
Horoscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाHoroscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

Yamunanagar News: यमुनानगर में रेलवे पुल पार करते समय ट्रेन से कटी महिला, पति और बच्चों ने कूदकर बचाई जान

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar News: यमुनानगर में रेलवे पुल पार करते समय ट्रेन से कटी महिला, पति और बच्चों ने कूदकर बचाई जान

यमुनानगर में रेलवे पुल पार करते समय ट्रेन से कटी महिला

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar News: यमुनानगर में मंगलवार सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां यमुना नहर पर बने रेलवे पुल को पार कर रही एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले की रहने वाली कविता देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति राम शगुन चौरसिया और तीन बच्चों के साथ यमुनानगर के बाड़ी माजरा इलाके में रहती थी। बेहद दुखद बात यह रही कि पूरा परिवार मंगलवार सुबह ही बिहार से ट्रेन के जरिए वापस यमुनानगर पहुंचा था और अपने ठिकाने की ओर जा रहा था।

पति-बच्चों ने कूदकर बचाई जान, महिला आई चपेट में

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राम शगुन यमुनानगर की एक प्लाइवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वह कुछ दिन पहले परिवार के साथ अपने गांव बिहार गया हुआ था। मंगलवार सुबह यमुनानगर स्टेशन पर उतरने के बाद परिवार पैदल ही बाड़ी माजरा स्थित अपने कमरे की ओर निकला था। बाड़ी माजरा जाने के लिए परिवार यमुना नहर पर बने रेलवे पुल से पटरी पार कर रहा था। इसी दौरान जगाधरी की ओर से सहारनपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेन अचानक पटरी पर आ धमकी।

चीख-पुकार के बीच मोर्चरी पहुंचाया गया शव

सामने से काल बनकर आती ट्रेन को देख पति राम शगुन और बच्चों ने फौरन जान बचाने के लिए रेलवे ट्रैक से नीचे छलांग लगा दी। हालांकि, हड़बड़ाहट में कविता देवी खुद को संभाल नहीं सकी और ट्रेन की सीधी चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छलांग लगाने के दौरान उसके एक बेटे के हाथ और पैर में मामूली चोटें आईं। मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने जीआरपी को सूचित किया।

जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर शुरू की तफ्तीश

सूचना मिलते ही जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई सत्यवीर सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी स्थित सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। वहीं, मामूली रूप से घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जीआरपी पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर हादसे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में ट्यूशन बंक कर भाखड़ा नहर में नहाने गया 13 साल का छात्र डूबा

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।