Breaking News
Gold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंस

Panchkula News: पिंजौर मैंगो मेला शुरू, 5 राज्यों के बागवान पहुंचे यादविंद्रा गार्डन, 8 किलो का ‘मोदी आम’ बना आकर्षण

Panchkula News: पिंजौर मैंगो मेला शुरू, 5 राज्यों के बागवान पहुंचे यादविंद्रा गार्डन, 8 किलो का 'मोदी आम' बना आकर्षण

बागवानी करने वाले किसानों को बड़ी राहत, नए आम के बाग पर हरियाणा सरकार देगी ₹42,000 की सब्सिडी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panchkula News: हरियाणा के पंचकूला स्थित ऐतिहासिक पिंजौर गार्डन (यादविंद्रा गार्डन) एक बार फिर आम की भीनी-भीनी खुशबू से महक उठा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को फीता काटकर 33वें राष्ट्रीय आम मेले का विधिवत उद्घाटन किया।

इस बार मेले का फलक काफी बड़ा है, जिसमें हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रगतिशील किसान व आम उत्पादक अपनी बेहतरीन फसल के साथ पहुंचे हैं। बागवानों ने यहां आम की छोटी-बड़ी 200 से ज्यादा नायाब किस्में प्रदर्शित की हैं, जो दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर रही हैं।

विज्ञापन

स्टॉलों पर सजे दिलचस्प नामों वाले आम, 8 किलो के ‘मोदी आम’ का दिखा क्रेज

मेले में सजे अलग-अलग स्टॉलों पर आम की ऐसी किस्में देखने को मिल रही हैं, जिनके स्वाद के साथ-साथ नाम भी बड़े अनोखे हैं। फिल्मी सितारों से लेकर दिग्गज राजनेताओं के नाम पर इन आमों का नामकरण किया गया है।

इस बार मेले का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 8 किलोग्राम वजनी एक विशालकाय आम है, जिसे उत्पादक शादाब ने ‘मोदी आम’ नाम दिया है। शादाब का कहना है कि यह नाम जनता ने खुद दिया है और अब वे इस नाम को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर्ड कराने की तैयारी में हैं। लोग इन अनोखे आमों को देखने, चखने और खरीदने के लिए स्टॉलों पर भारी संख्या में जुट रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट पर सरकार की नजर, बागवानी पर मिलेगी ₹42 हजार प्रति एकड़ सब्सिडी

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत की बुनियाद हमारे खेतों से ही रखी जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरियाणा के किसानों को सिर्फ उत्पादक बनकर नहीं रुकना है, बल्कि उन्हें वैल्यू क्रिएटर और एक्सपोर्टर बनना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हमारे खेतों के आम लंदन, न्यूयॉर्क, दुबई और टोक्यो के सुपरमार्केट में बिकेंगे, तब किसानों की असली तरक्की होगी।” सरकार ने बागवानों को बढ़ावा देने के लिए नए आम के बाग लगाने पर 42 हजार रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी देने और आम को ‘भावांतर भरपाई योजना’ में शामिल करने की घोषणा की है।

स्मार्ट फार्मिंग और ड्रोन सर्वे; प्राकृतिक खेती के लिए ₹30 करोड़ का बड़ा बजट

खेती-किसानी में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय स्मार्ट फार्मिंग का है। ड्रोन और आधुनिक तकनीक की मदद से अब मिट्टी की सेहत और मौसम का सटीक अनुमान मोबाइल पर मिल रहा है। इसके साथ ही जमीन की घटती उर्वरता को बचाने के लिए सरकार ने प्राकृतिक खेती योजना के तहत चालू वर्ष के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

बजट 2026-27 के तहत अपेडा (APEDA) प्रमाणित प्राकृतिक व जैविक किसानों को अगले 5 सालों तक प्रति वर्ष 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की वित्तीय मदद दी जाएगी। इसके अलावा देसी गाय आधारित खेती और ड्रम खरीदने के लिए भी वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है।

अमित सैनी रोहतकिया के गानों पर झूमे लोग, ‘आम रत्न’ से नवाजे जाएंगे किसान

मेले का पहला दिन पूरी तरह सांस्कृतिक रंगों में डूबा रहा। मशहूर हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया ने अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेले के अगले दिनों में पंजाबी गायक शमिंदर शम्मी और हरियाणवी कलाकार नवीन पुनिया अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

इस मौके पर पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि मेले के समापन पर सबसे बेहतरीन फसल लाने वाले बागवानों को ‘आम रत्न’ और ‘आम केसरी’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। वहीं, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दुनिया भर में भारत के 40 फीसदी आम उत्पादन का जिक्र करते हुए किसानों से कीटनाशकों का प्रयोग कम करने और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें– Haryana News: हरियाणा में नदियों का रौद्र रूप, कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी उफान पर, इन 6 जिलों में अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।