Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Haryana News: ससुर ने नवविवाहित बहू को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया रेप, विरोध पर बनाया बंधक

Haryana News: ससुर ने नवविवाहित बहू को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया रेप, विरोध पर बनाया बंधक

पानीपत में ससुर की हैवानियत का शिकार हुई नई बहू, पति और सास ने भी दिया आरोपियों का साथ

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

 Haryana News: पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक घर में आई नई-नवेली बहू के साथ उसके ससुर ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, करीब एक महीना पहले जब वह घर पर अकेली थी, तब उसके ससुर ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। नशीली चीज के असर से वह महज कुछ ही सेकेंड में अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी ससुर ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता को इस घिनौनी करतूत का पता तब चला, जब उसे होश आया।

विज्ञापन

सास-पति ने छुपाया जुर्म; शिकायत की बात पर दी जान से मारने की धमकी

होश में आने के बाद पीड़िता ने जब इस खौफनाक आपबीती को अपने पति, सास और ननद के सामने रखा, तो उसे उम्मीद थी कि उसका परिवार उसके साथ खड़ा होगा। लेकिन इसके उलट, ससुराल पक्ष ने सच सुनने के बाद पीड़िता को ही दबाना और डराना शुरू कर दिया। जब नवविवाहिता ने मामले को लेकर थाने जाने की बात कही, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जुर्म पर पर्दा डालने के लिए पति, सास और ननद ने मिलकर पीड़िता पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी और उसे किसी भी बाहरी शख्स से बात करने की इजाजत नहीं दी गई।

मोबाइल छीनकर कमरे में किया कैद, जुर्म भूलने के लिए महीनों तक झेला टॉर्चर

आरोपियों की प्रताड़ना यहीं नहीं रुकी। पीड़िता का आरोप है कि उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उसे एक अंधेरे कमरे में कैद कर दिया गया। एक महीने से ज्यादा समय तक उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और लगातार ससुर की इस करतूत को भूल जाने का दबाव बनाया जाता रहा। इस दौरान वह तिल-तिल कर घुटती रही। एक दिन किस्मत से उसे घर में ही एक दूसरा मोबाइल फोन मिल गया, जिसका फायदा उठाते हुए उसने तुरंत अपनी छोटी बहन को नंबर मिलाया और रोते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगाई।

मायके वालों को भी दी झूठे केस की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बेटी का फोन आते ही मायके पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत लड़के वालों से संपर्क साधकर पूरे घटनाक्रम पर जवाब मांगा। लेकिन गलती मानने और शर्मिंदा होने के बजाय आरोपी ससुर ने लड़की के परिजनों को ही देख लेने और उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे डाली।

इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मुख्य आरोपी ससुर, पति, सास और ननद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (बलात्कार), 351(3) (जान से मारने की आपराधिक धमकी) और 3(5) (साझा मंशा/मिलीभगत) के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें– CM Saini Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के आज इन 5 गांवों में सजेगी मुख्यमंत्री की चौपाल, सुनेंगे जनता की फरियाद

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।