Breaking News
Gurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायक

Panipat News: पानीपत में भारी सोने के गहनों संग गायब हुई 3 बच्चों की मां, कर्जदार पड़ोसी पर अगवा करने का आरोप

Panipat News: पानीपत में भारी सोने के गहनों संग गायब हुई 3 बच्चों की मां, कर्जदार पड़ोसी पर अगवा करने का आरोप

पानीपत में भारी सोने के गहनों संग गायब हुई 3 बच्चों की मां

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Panipat News: हरियाणा के पानीपत जिले के पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत आने वाली पुरेवाल कॉलोनी (कच्चा कैंप) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन बच्चों की मां अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। घटना के बाद से महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है।

बुधवार को महिला के परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय पड़ोसी भारी संख्या में लामबंद होकर लघु सचिवालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच व महिला की तलाश की मांग की।

विज्ञापन

7 सितंबर को काम से निकली थी बाहर, फिर नहीं लौटी

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पुरेवाल कॉलोनी निवासी अनमोल मेहता ने बताया कि उनकी मां रजनी मेहता बीते 7 सितंबर को किसी जरूरी काम का हवाला देकर घर से बाहर निकली थीं। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने संभावित रिश्तेदारों, जान-पहचान वालों और आसपास के सभी इलाकों में छानबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

निराश होकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कर्ज से परेशान पड़ोसी पर साजिश का शक, CCTV फुटेज आई सामने

लघु सचिवालय पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने सीधे तौर पर पड़ोस में ही रहने वाले गोरू नाम के युवक पर महिला को अगवा करने या बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी गोरू पर काफी कर्ज चढ़ा हुआ है, जिसे चुकाने के लिए उसने महिला को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों के जाल में फंसाया।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि आरोपी पहले ही अपनी पत्नी से तलाक ले चुका है और किसी अन्य महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। परिजनों ने खुलासा किया कि 6 सितंबर को भी आरोपी ने महिला को साथ चलने के लिए उकसाया था, लेकिन तब महिला ने मना कर दिया था। हालांकि, अगले ही दिन 7 सितंबर को वह दोबारा महिला को अपनी बातों में उलझाने में कामयाब रहा।

घर से निकलते समय महिला ने गले, हाथों और कानों में भारी सोने के आभूषण पहन रखे थे। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में महिला की आरोपी युवक से बातचीत की तस्वीरें भी सामने आई हैं। घटना के बाद से आरोपी गोरू भी अपने घर से फरार है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

पुलिस का आश्वासन, जांच जारी

महिला के बेटे अनमोल और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी गोरू की जल्द से जल्द लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया जाए। परिजनों को डर है कि आरोपी गहनों के लालच में महिला के साथ कोई अप्रिय घटना न कर दे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही महिला को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें–  नारनौल में सीएम फ्लाइंग और RTA की बड़ी रेड, 9 ओवरलोड ट्रक जब्त; 4.71 लाख का जुर्माना

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।