Breaking News
Weather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसल

Narnaul News: नारनौल में सीएम फ्लाइंग और RTA की बड़ी रेड, 9 ओवरलोड ट्रक जब्त; 4.71 लाख का जुर्माना

Narnaul News: नारनौल में सीएम फ्लाइंग और RTA की बड़ी रेड, 9 ओवरलोड ट्रक जब्त; 4.71 लाख का जुर्माना

नारनौल में सीएम फ्लाइंग और RTA की बड़ी रेड, 9 ओवरलोड ट्रक जब्त

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: सोनल यादव, नारनौल

Narnaul News: सोनल यादव, नारनौल। सड़कों का सीना छलनी करने वाले और आए दिन हादसों को न्योता देने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ महेंद्रगढ़ जिले में पुलिस व परिवहन विभाग ने संयुक्त मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) रेवाड़ी, आरटीए विभाग नारनौल और जिला गुप्तचर इकाई (सीआईडी) की संयुक्त टीम ने जिले की प्रमुख सड़कों पर अचानक चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग के काले कारोबार में लगे चालकों और वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया। दिनभर चली इस कार्रवाई के दौरान टीम ने क्षमता से अधिक माल लादकर दौड़ रहे 9 भारी वाहनों को पकड़ा, जिन पर साढ़े चार लाख रुपये से अधिक का जुर्माना ठोक दिया गया।

कनीना और बाछोद मार्ग पर बिछाया जाल

विज्ञापन

इस पूरे ऑपरेशन की कमान सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी के निरीक्षक सतेन्द्र के हाथों में थी। टीम में नारनौल आरटीए विभाग के एडीटीओ नवीन कुमार और सीआईडी नारनौल के निरीक्षक सुनील कुमार भी पूरे दलबल के साथ शामिल रहे।

संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सबसे पहले कनीना-महेंद्रगढ़ मार्ग पर नाकाबंदी की। यहां तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रकों व डंपरों को रोककर जब उनके वजन के कागजात खंगाले गए, तो 5 वाहन निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक भार ढोते पाए गए। टीम ने मौके पर ही सभी के चालान काटे और उन्हें कनीना स्थित श्री बालाजी पार्किंग में ले जाकर खड़ा करवा दिया।

इसके बाद टीम ने अपनी दिशा बदली और रेवाड़ी-नारनौल मुख्य मार्ग पर अचानक चेकिंग शुरू कर दी। यहां भी चेकिंग के दौरान 4 अन्य भारी वाहन ओवरलोड पाए गए। नियमों का सीधा उल्लंघन मिलने पर इन चारों वाहनों पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किए गए और उन्हें बाछोद स्थित सीताराम पार्किंग में भिजवा दिया गया।

4.71 लाख का जुर्माना, जारी रहेगा अभियान

आरटीए विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सभी 9 ओवरलोड वाहनों पर कुल 4 लाख 71 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना राशि जमा कराने और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा।

कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने साफ लहजे में चेतावनी दी कि सड़कों की सुरक्षा और हादसों पर रोक लगाने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी बिना किसी पूर्व सूचना के जारी रहेगा। जो भी ऑपरेटर या चालक क्षमता से ज्यादा माल भरकर सड़कों पर दौड़ेगा, उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कानूनी और आर्थिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें–  17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में ऐतिहासिक राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।