Breaking News
Narnaul News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आज नारनौल में निकलेगी ‘रन फॉर यूनिटी’, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होंगी मुख्य अतिथिYamunanagar News: गन्ने के भाव पर यमुनानगर में फूटा गुस्सा, रादौर में किसानों ने कृषि मंत्री के आवास के पास फूंका पुतलाअमृतसर में तीर्थ यात्रा योजना की बस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, 25 वर्षीय भाई की मौतMahendragarh News: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, मतदान के प्रति युवाओं को किया गया जागरूकNarnaul News: अब नागरिक मतदाता सूची पर 20 नवंबर तक दर्ज कर सकते हैं दावे-आपत्तियांNarnaul News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आज नारनौल में निकलेगी ‘रन फॉर यूनिटी’, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होंगी मुख्य अतिथिYamunanagar News: गन्ने के भाव पर यमुनानगर में फूटा गुस्सा, रादौर में किसानों ने कृषि मंत्री के आवास के पास फूंका पुतलाअमृतसर में तीर्थ यात्रा योजना की बस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, 25 वर्षीय भाई की मौतMahendragarh News: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, मतदान के प्रति युवाओं को किया गया जागरूकNarnaul News: अब नागरिक मतदाता सूची पर 20 नवंबर तक दर्ज कर सकते हैं दावे-आपत्तियां

Panipat News: 24 हजार की चोरी के आरोप पर हंगामा, मेड ने कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने का लगाया आरोप

Panipat News: 24 हजार की चोरी के आरोप पर हंगामा, मेड ने कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने का लगाया आरोप

नौकरानी पर लगा चोरी का आरोप, कारोबारी दंपती पर बदसलूकी और मारपीट का इल्जाम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panipat News: सेक्टर-25 स्थित एक फुटवियर कारोबारी की कोठी में 24 हजार रुपये की कथित चोरी के बाद नौकरानी के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। घरेलू सहायिका ने कारोबारी दंपती पर बंधक बनाकर मारपीट करने और कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, कारोबारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया है कि मेड को 200 रुपये चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया था। मामला चांदनी बाग थाना पहुंचा, लेकिन पुलिस के अनुसार किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी।

मेड बोली- चोरी का झूठा आरोप लगाकर किया अपमान

विज्ञापन

घरेलू सहायिका शहनाज ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही फुटवियर कारोबारी दीपक गोयल के घर काम पर लगी थी। उसका आरोप है कि 13 जुलाई को कारोबारी और उनकी पत्नी ममता गोयल ने उस पर अलमारी से 24 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया।

विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जबरन कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई। इसके बावजूद कोई रकम बरामद नहीं हुई। शहनाज का कहना है कि आर्थिक मजबूरी के कारण वह अगले दिन फिर काम पर गई, लेकिन उस दिन भी उस पर 200 रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर दोबारा कपड़े उतरवाए गए और उसे अपमानित किया गया।

कारोबारी का दावा- निगरानी में रखा नोट उठाया, थाने में लिखकर मांगी माफी

दूसरी ओर, कारोबारी दीपक गोयल ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि 13 जुलाई को घर से 24 हजार रुपये गायब मिले थे। शक होने पर अगले दिन मंदिर के पास जानबूझकर 200 रुपये का नोट रखा गया।

आरोप है कि मेड ने मौका मिलते ही नोट उठा लिया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। कारोबारी का दावा है कि चोरी पकड़े जाने पर मेड ने अपने परिचितों को बुला लिया और उनकी पत्नी के साथ धक्का-मुक्की की कोशिश की। उन्होंने यह भी दावा किया कि थाने में मेड ने 200 रुपये उठाने की बात स्वीकार करते हुए लिखित माफी मांगी, हालांकि 24 हजार रुपये चोरी करने से इनकार किया।

चांदनी बाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, लेकिन किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी। फिलहाल मामला आपसी स्तर पर सुलझा लिया गया है।

यह भी पढ़ें– यह भी पढ़ें– Gurugram KOD Fire: गुरुग्राम के मशहूर ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स’ में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।