Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Passport Rules Changed: अगर खो गया या डैमेज हुआ पासपोर्ट तो लगेगा भारी जुर्माना, देखें 36 और 60 पेज के नए रेट

Passport Rules Changed: अगर खो गया या डैमेज हुआ पासपोर्ट तो लगेगा भारी जुर्माना, देखें 36 और 60 पेज के नए रेट

तत्काल पासपोर्ट के लिए अब देने होंगे ₹5000

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Passport Rules Changed: अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं या अपने पुराने पासपोर्ट को री-इश्यू कराने की तैयारी में हैं, तो यह खबर आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाली है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं के शुल्क में भारी इजाफा करने का फैसला लिया है।

विदेश मंत्रालय की ओर से ‘पासपोर्ट रूल्स, 1980’ में जरूरी संशोधन करने के बाद नई दरों का गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि सरकार ने करीब 14 साल बाद इन शुल्कों की समीक्षा की है, इससे पहले साल 2012 में पासपोर्ट की फीस बढ़ाई गई थी। अब 1 जुलाई से नया पासपोर्ट बनवाना काफी महंगा सौदा होने जा रहा है।

विज्ञापन

सामान्य से लेकर तत्काल तक, जानिए अब कितना लगेगा शुल्क

संशोधित दरों के मुताबिक, आम नागरिकों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 36 पेज के सामान्य पासपोर्ट की फीस को 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है। वहीं, अगर किसी को इमरजेंसी में ‘तत्काल सेवा’ के जरिए यह पासपोर्ट चाहिए, तो उसे 3,500 रुपये के बजाय अब 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, जो लोग ज्यादा यात्रा करते हैं और 60 पन्नों का जंबो पासपोर्ट बनवाते हैं, उन्हें सामान्य श्रेणी में 2,000 की जगह 3,500 रुपये और तत्काल श्रेणी के लिए 4,000 की जगह सीधे 6,000 रुपये फीस देनी होगी।

पासपोर्ट खोया या डैमेज हुआ तो लगेगा तगड़ा जुर्माना

सरकार ने केवल नए पासपोर्ट की फीस ही नहीं बढ़ाई, बल्कि दस्तावेज़ के खोने, डैमेज होने, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) और सरेंडर सर्टिफिकेट जैसी सहायक सेवाओं के नियमों को भी कड़ा कर दिया है।

यदि किसी नागरिक का 36 पेज का पासपोर्ट कहीं गुम या क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो नॉर्मल प्रोसेसिंग के तहत उसे दोबारा बनवाने के लिए 5,000 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि तत्काल में यही रिप्लेसमेंट शुल्क 7,500 रुपये तक जाएगा। 60 पेज वाले रिप्लेसमेंट पासपोर्ट के लिए सामान्य श्रेणी में 6,000 रुपये और तत्काल सेवा में 8,500 रुपये की भारी-भरकम राशि तय की गई है।

बच्चों के पासपोर्ट पर भी बढ़ी फीस, हालांकि वैलिडिटी में कोई बदलाव नहीं

यह नया वित्तीय बोझ नाबालिग आवेदकों पर भी समान रूप से पड़ेगा। यदि किसी बच्चे का 36 पन्नों का पासपोर्ट खो जाता है या खराब हो जाता है, तो माता-पिता को सामान्य श्रेणी में नया पासपोर्ट बनवाने के लिए 4,250 रुपये और तत्काल सेवा के लिए 6,750 रुपये देने होंगे।

राहत की बात सिर्फ इतनी है कि फीस के इस बड़े झटके के बावजूद पासपोर्ट की वैलिडिटी (वैधता) के नियमों में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। वयस्कों के लिए जारी होने वाले पासपोर्ट पहले की तरह ही 10 साल तक मान्य रहेंगे, वहीं नाबालिगों के मामले में यह वैधता 5 साल या उनके 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो) बरकरार रहेगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।