Breaking News
Narnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनीPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनीPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड पर

Pathankot News: पठानकोट-सुजानपुर में नशे पर पुलिस की कार्रवाई, 3 गिरफ्तार, 1.682 किलो चरस और 12 हजार रुपए बरामद

Pathankot News: ठानकोट-सुजानपुर में नशे पर पुलिस की कार्रवाई, 3 गिरफ्तार, 1.682 किलो चरस और 12 हजार रुपए बरामद

ठानकोट-सुजानपुर में नशे पर पुलिस की कार्रवाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Pathankot News: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पठानकोट और सुजानपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 682 ग्राम चरस और 12 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की ऑल्टो कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है। गिरफ्तार आरोपियों में हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के दो युवक और सुजानपुर का एक युवक शामिल है। दोनों मामलों में थाना डिवीजन नंबर-2 और थाना सुजानपुर में NDPS एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद नशे की सप्लाई और इसके पीछे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

 

विज्ञापन

मिलिट्री अस्पताल रोड पर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे दोनों युवक

पहले मामले में पठानकोट पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया कि सफेद रंग की ऑल्टो कार नंबर HP-73-7264 में दो युवक मिलिट्री अस्पताल की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर भारी मात्रा में चरस लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर-2 के ASI हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बताई गई जगह पर घेराबंदी कर कार में बैठे दोनों युवकों को पकड़ लिया।

 

कंडक्टर सीट के पास लिफाफे में मिली 1.082 किलो चरस

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान कार चालक गुलजार मोहम्मद निवासी गांव खेड़ी, चंबा और लाल दीन निवासी गांव कहिला, चंबा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

कार की तलाशी लेने पर कंडक्टर सीट के पास रखे काले लिफाफे से 1 किलो 82 ग्राम बत्तीनुमा चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस के साथ तस्करी में इस्तेमाल ऑल्टो कार को भी कब्जे में ले लिया।

 

पुलिस की गाड़ी देखकर घबराया युवक, लिफाफा फेंककर भागने लगा

दूसरे मामले में सुजानपुर पुलिस ने रेलवे रोड पर पीर बाबा दरगाह के पास गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ASI नरेश कुमार की अगुवाई में इलाके में गश्त कर रही थी, तभी सामने से आ रहा युवक पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गया।

पुलिस के अनुसार युवक ने हाथ में पकड़ा मोमी लिफाफा पास की घास में फेंक दिया और वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

 

लिफाफे से 600 ग्राम चरस और 12 हजार रुपए मिले

पकड़े गए युवक की पहचान सचिन गुप्ता उर्फ बाबा निवासी झलाकड़ी मोहल्ला, सुजानपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके द्वारा घास में फेंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें 600 ग्राम चरस और 12 हजार रुपए ड्रग मनी मिली।

पुलिस ने दोनों मामलों में बरामद चरस, ड्रग मनी और वाहन को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

तस्करी के नेटवर्क की भी जांच शुरू

दोनों मामलों में पुलिस अब चरस की सप्लाई से जुड़े लोगों और आरोपियों के संपर्कों की जांच कर रही है। पुलिस ने बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि नशे की खेप कहां से आई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

पठानकोट क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए हिमाचल से आने-जाने वाले रास्तों पर नशे की तस्करी रोकना पुलिस के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है। ऐसे में इन गिरफ्तारियों के बाद जांच का फोकस केवल बरामद चरस तक सीमित न रहकर सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने पर रहेगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पठानकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।