Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Patti News : हलका पट्टी में 100 करोड़ के विकास कार्य पूरे  : चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा

Patti News : हलका पट्टी में 100 करोड़ के विकास कार्य पूरे  : चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा

हलका पट्टी में 100 करोड़ के विकास कार्य पूरे  : चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singhकंटेंट क्रेडिट: तरुण कपूर

Patti News : “चार साल का यह सफर सिर्फ एक सरकारी पद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष और पंजाब के अन्नदाताओं से जुड़े एक बड़े सपने को जमीन पर उतारने की कहानी है।” यह बात पंजाब जल संसाधन प्रबंधन एवं विकास निगम के चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा ने अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर कही। उन्होंने इस मौके पर हलका पट्टी में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों का ब्योरा दिया और साफ किया कि उनका यह सफर अभी थमा नहीं है, बल्कि पंजाब की तरक्की के लिए उनका जज्बा और अधिक मजबूत हुआ है।

950 करोड़ की लागत से पंजाबभर में सुधरा नहरी तंत्र

चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है। उनके कार्यकाल के दौरान पूरे पंजाब में जल संसाधन प्रबंधन एवं विकास निगम के जरिए लगभग 950 करोड़ रुपये की लागत से नहरी पानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। सूबे के खेतों तक अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए खालों की लाइनिंग और अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने के बड़े प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक अमलीजामा पहनाया गया है।

विज्ञापन

हलका पट्टी को मिला 100 करोड़ से अधिक का फायदा

स्थानीय मोर्चे पर बात करते हुए चेयरमैन चीमा ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी संतोष की बात यह है कि उन्होंने अपने गृह हलके पट्टी में नहरी पानी से जुड़े विकास कार्यों पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च करवाई है। वर्षों से पानी की कमी से जूझ रहे इलाकों में अब नहरी पानी पहुंचने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इन चार वर्षों की तमाम सफलताओं का श्रेय हलके की जनता के अपार प्यार, अटूट विश्वास और निरंतर सहयोग को दिया।

जनसेवा का सफर अभी और आगे जाएगा

चेयरमैन चीमा ने स्पष्ट किया कि चार साल का यह पड़ाव सिर्फ एक शुरुआत है। पंजाब के किसानों और आम जनता के जीवन स्तर को उठाने के लिए अभी कई मंजिलें तय करनी बाकी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में भी क्षेत्र के विकास और पानी की सुचारू व्यवस्था के लिए काम पूरी ईमानदारी और तेजी के साथ जारी रहेगा, ताकि हर खेत और हर घर तक सरकार की नीतियों का सीधा लाभ पहुंच सके।

Patti Crime : सब्जी बेचने जा रहे किसान पर दातर से जानलेवा हमला, मारपीट कर नकदी और सामान लूटा

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।