Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Pehowa News: पिहोवा में माता मदानन का विशाल जागरण, पं. जयभगवान शर्मा बोले- धार्मिक आयोजनों से समाज में मजबूत होते हैं संस्कार

Pehowa News: पिहोवा में माता मदानन का विशाल जागरण, पं. जयभगवान शर्मा बोले- धार्मिक आयोजनों से समाज में मजबूत होते हैं संस्कार

पिहोवा के वार्ड-7 में माता रानी का विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: अभिषेक पूर्णिमा, पिहोवा

Pehowa News (अभिषेक पूर्णिमा ): पिहोवा के वार्ड नंबर-7 में माता मदानन के पावन जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन बड़ी ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित जयभगवान शर्मा (डीडी) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और क्षेत्र के लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता की रीढ़ हैं ऐसे आयोजन

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित जयभगवान शर्मा ने कहा कि जागरण और भंडारे जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत का आधार हैं। ऐसे मंचों से समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, एकता और नैतिक संस्कारों की नीव मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग एक साथ मिलकर माता रानी का गुणगान करते हैं और सेवा भाव से प्रसाद वितरण में योगदान देते हैं, तो इससे नई पीढ़ी में भी सेवा और समर्पण की भावना जागृत होती है।

भजनों की सरगम पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

जागरण के दौरान प्रसिद्ध भजन गायकों ने माता रानी की महिमा का गुणगान किया, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। पंडित जयभगवान शर्मा ने माता मदानन से प्रार्थना की कि क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास रहे। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता रानी के अटूट भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य के भागी बने।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे शहर के प्रमुख चेहरे

इस भव्य धार्मिक आयोजन में नगर पालिका के प्रधान आशीष चक्रपाणि, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, विनोद डोलिया, सरपंच विकल चौबे, गगन सांगर, आदित्य बहल, अजय कोरियोग्राफर, जस्सी मोहनपुर और सरपंच रामनाथ दीवाना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें–  पिहोवा के धनीरामपुरा में बना भव्य गोगामाड़ी भवन, ग्रामीणों की एकजुटता ने पेश की मिसाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।