Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

PM Chandigarh-Punjab visit: PM मोदी आज पंजाब-चंडीगढ़ दौरे पर, ₹12,070 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Chandigarh-Punjab visit: PM मोदी आज पंजाब-चंडीगढ़ दौरे पर, ₹12,070 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM मोदी आज पंजाब-चंडीगढ़ दौरे पर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

PM Chandigarh-Punjab visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ₹12,070 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। चंडीगढ़ में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जबकि इसके बाद जालंधर में रेलवे, सड़क और अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए दोनों शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई इलाकों को हाई सिक्योरिटी जोन तथा नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर चंडीगढ़ और जालंधर में पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और अन्य एजेंसियों के 10 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थलों पर केवल वैध प्रवेश पास वाले लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए विशेष बसों की व्यवस्था भी की है।

चंडीगढ़ में दोपहर से शुरू होगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 1:15 बजे विशेष विमान से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरफोर्स स्टेशन पर विमान उतरने के बाद वह हेलिकॉप्टर से राजिंद्रा पार्क पहुंचेंगे और वहां से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में आयोजित कार्यक्रम स्थल जाएंगे।
यहां वह करीब 45 मिनट तक रुकेंगे और एक ही मंच से 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए करीब ₹2 करोड़ की लागत से वातानुकूलित (एसी) पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें लगभग 7,500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी जोन, सख्त जांच और विशेष इंतजाम

कार्यक्रम स्थल के आसपास लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र को हाई सिक्योरिटी जोन घोषित किया गया है। किसी भी व्यक्ति को पानी की बोतल सहित अन्य सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश से पहले सभी लोगों की सुरक्षा जांच की जाएगी।
सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास की ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए हैं। मानसून को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर जल निकासी, बिजली बैकअप, पेयजल, मोबाइल शौचालय और मेडिकल सहायता की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जालंधर में रेलवे परियोजनाओं पर रहेगा फोकस

चंडीगढ़ का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री एमआई-17 हेलिकॉप्टर से जालंधर रवाना होंगे। उनका हेलिकॉप्टर दोपहर करीब 3:40 बजे पीएपी मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से सड़क मार्ग से जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री शाम करीब 3:55 बजे 110 वर्ष पुराने पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अमृतसर-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और वर्चुअल माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एक संक्षिप्त सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आयोजित होगी।

₹5,470 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

रेलवे स्टेशन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री जालंधर में आयोजित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां वह सड़क और रेलवे से जुड़ी ₹5,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। शाम करीब 4:30 बजे से 5:15 बजे तक प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनका काफिला वापस हेलीपैड जाएगा और वहां से वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

दौरे से पहले पंजाब के नाम पीएम का संदेश

दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह जालंधर में भाजपा की रैली के दौरान पंजाब के लोगों के बीच आने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बड़ी उम्मीद के साथ भाजपा की ओर देख रहे हैं और पार्टी का विकास एजेंडा राज्य के लोगों के जीवन को अधिक आसान, बेहतर और समृद्ध बनाने की दिशा में काम करेगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।