Breaking News
Ambala Jan Sunwai Anil Vij: जनसुनवाई में गरजे अनिल विज, साइबर ठगी और स्कूल की मनमानी पर जांच के आदेश, अधिकारियों में मचा हड़कंपNarnaul News: नारनौल और अटेली क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिए बड़ी राहत, उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरूNarnaul News: नालसा की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंचेंगी, चिन्हित गांव में लगेगा कानूनी साक्षरता शिविरAteli Mandi News: राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में आयोजित हुआ ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’, युवाओं को नवाचार और स्वरोजगार से जुड़ने का मिला अवसरAstrology News: 17 अक्टूबर से सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर इसका प्रभावAmbala Jan Sunwai Anil Vij: जनसुनवाई में गरजे अनिल विज, साइबर ठगी और स्कूल की मनमानी पर जांच के आदेश, अधिकारियों में मचा हड़कंपNarnaul News: नारनौल और अटेली क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिए बड़ी राहत, उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरूNarnaul News: नालसा की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंचेंगी, चिन्हित गांव में लगेगा कानूनी साक्षरता शिविरAteli Mandi News: राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में आयोजित हुआ ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’, युवाओं को नवाचार और स्वरोजगार से जुड़ने का मिला अवसरAstrology News: 17 अक्टूबर से सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर इसका प्रभाव

Ateli Mandi News: राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में आयोजित हुआ ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’, युवाओं को नवाचार और स्वरोजगार से जुड़ने का मिला अवसर

ppravesh kaushik
शेयर करें
Ateli Mandi News: राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में आयोजित हुआ 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज', युवाओं को नवाचार और स्वरोजगार से जुड़ने का मिला अवसर

Ateli Mandi News: राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में आयोजित हुआ ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’, युवाओं को नवाचार और स्वरोजगार से जुड़ने का मिला अवसर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ateli Mandi News: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला महेन्द्रगढ़ में गुरुवार को सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज अभियान चलाया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में हुए इस कार्यक्रम का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र और जिला एमएसएमई केन्द्र ने मिलकर किया।

कार्यक्रम में उद्योग विभाग की ओर से औद्योगिक विस्तार अधिकारी श्री अजय यादव ने एमएसएमई विभाग की योजनाओं और उद्योग एवं उद्योग विभाग की स्टार्टअप योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने खासतौर पर प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज (पीएमएफएमई) योजना का जिक्र किया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फूड प्रोसेसिंग से जुड़ी कोई भी इकाई लगाने के लिए एक करोड़ रुपये तक के ऋण की व्यवस्था है। इस पर 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी भी ली जा सकती है। इस योजना में आटा चक्की, तेल मिल, मसाला उद्योग और बेकरी जैसी इकाइयां लगाई जा सकती हैं।

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के जिला संयोजक श्री अजीत सिंह ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। राज्य स्तर पर पहले तीन प्रतिभागियों को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए एक खास पहल है। इसका मकसद रोजमर्रा की वास्तविक समस्याओं के तकनीकी और व्यावहारिक समाधान खोजना है। सफल प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था की गई है। उद्योग जगत से जुड़े लोग भी अपने नवाचार संबंधी आइडिया साझा कर सकते हैं।

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य  प्रवीण यादव, जिला सह संयोजक अश्वनी यादव, सुरेश, अनील, आईईओ डॉ. सुनील कुमार और सहायक कमल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी देखें – 16 अक्टूबर से बदल जाएगा अस्पतालों की ओपीडी का समय, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा संचालन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।