Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

राधे-राधे नाम का संकीर्तन करते हुए निकाली प्रभात फेरी

राधे-राधे नाम का संकीर्तन करते हुए निकाली प्रभात फेरी
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul Religus News: श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट( रजिस्टर्ड) द्वारा हर रविवार को आयोजित होने वाली 60वीं प्रभात फेरी प्रातः 6 बजे शिवाजी नगर से श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। इस प्रभात फेरी में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर राधे-राधे नाम का संकीर्तन किया।

प्रभात फेरी के मुख्य यजमान संदीप गुप्ता पुत्र महेंद्र पाल गुप्ता ने अपनी बेटी पलक गुप्ता के जन्मदिन पर अपने निवास स्थान पर परिवार के सदस्यों के साथ प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं में ढोल मृदंग और मंजीरों की मधुर धुन पर राधे-राधे नाम का संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी मुख्य यजमान के निवास स्थान से प्रारंभ होकर होकर शनि मंदिर, शिवाजी नगर, पुरानी कचहरी मार्ग से होती हुई पुनः मुख्य यजमान के निवास स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान जगह-जगह ठाकुर जी एवं युगल सरकार की आरती की गई तथा भजन कीर्तनों पर झूमते हुए श्रद्धालुओं के उत्साह से शहर की गलियां भक्ति रस से सराबोर हो गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। महिलाओं ने भजन कीर्तन और नृत्य के माध्यम से ठाकुर जी की आराधना करते हुए स्वस्थ, सुख और सुरक्षित भविष्य की कामना की।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।