अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के हरियाणा प्रदेश महामंत्री बने प्रवीण संघी

Narnaul News: नारनौल के प्रमुख होटल व्यवसायी, समाजसेवी एवं रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट-3011 के निदेशक इवेंट्स प्रवीण संघी (पिन्नी) को व्यापार सुरक्षा मंच हरियाणा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी ने प्रवीण संघी को माला एवं पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में व्यापार सुरक्षा मंच प्रदेश के व्यापारियों के हितों एवं कल्याण के लिए सराहनीय कार्य करेगा और प्रदेश में संगठन का विस्तार होगा। गर्ग ने प्रवीण संघी के जन्मदिन पर बधाई भी दी तथा इस अवसर पर मंच के जिला महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष संजय गर्ग का भी जन्मदिन होने पर उनका भी पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ महामंत्री बिशन सैनी, नारनौल सिटी के प्रधान अमित गोयल (सीताराम), जिला उप प्रधान गोपाल मित्तल, जिला महामंत्री विजय जिंदल, सतीश गर्ग, विकास शर्मा एवं अन्य व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
