Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Punjab News: संगरूर बीजेपी कार्यालय पेट्रोल बम मामले में पुलिस को सफलता, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: संगरूर बीजेपी कार्यालय पेट्रोल बम मामले में पुलिस को सफलता, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

सुगरूर में बीजेपी कार्यलय में हुए हमले के बाद मौके पर मौजूद पुलिस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab News: संगरूर पुलिस ने बीजेपी के कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में मात्र 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हैप्पी सिंह उर्फ हैप्पी (निवासी भामाबंदी, थाना लोंगोवाल) और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी (निवासी वार्ड नंबर 12, शहीद उधम सिंह बस्ती लहरा, थाना लहरा) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना मोटरसाइकिल (नंबर PB-13BQ-0227) और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

 

विज्ञापन

संगरूर पुलिस की विशेष टीमों और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप सिंह के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था, जिन्हें डॉ. सिमरत कौर आईपीएस, एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस टीम का भी महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग मिला। इन टीमों ने मानवीय और तकनीकी खुफिया जानकारी (ह्यूमन व टेक्निकल इंटेलिजेंस) का बेहतरीन तालमेल बिठाते हुए 27 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

 

पैसे के लालच में रची गई साजिश

प्रारंभिक पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए ‘राणा भाई’ नामक एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे। राणा भाई ने उन्हें बीजेपी कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने और उसका वीडियो बनाकर भेजने के एवज में मोटी रकम देने का झांसा दिया था।
इस काम के लिए राणा भाई ने यूपीआई और अन्य माध्यमों से दो किस्तों में कुल 2,200 रुपये (1,200 रुपये और 1,000 रुपये) आरोपियों के खातों में ट्रांसफर भी किए थे। आरोपियों ने तय योजना के मुताबिक वारदात को अंजाम देकर उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, ताकि वे सबूत के तौर पर इसे राणा भाई को भेजकर बाकी पैसे वसूल सकें।

 

आगे की जांच जारी

पुलिस अब जब्त किए गए मोबाइल फोनों की फॉरेंसिक जांच करवा रही है, जिसमें वारदात का वीडियो और चैट के सुराग मिलने की संभावना है। इसके साथ ही, पुलिस ‘राणा भाई’ के सोशल मीडिया अकाउंट्स, बैंक ट्रांजैक्शन और यूपीआई आईडी की तह तक जाने के लिए कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर ले लिया है, जिससे इस आपराधिक षड्यंत्र में शामिल अन्य चेहरों और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।