Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Punjab University News: पीयू के अगले वीसी के लिए सर्च कमेटी ने पांच नाम किए प्रस्तावित, फैसला अब चांसलर के हाथ

Punjab University News: पीयू के अगले वीसी के लिए सर्च कमेटी ने पांच नाम किए प्रस्तावित, फैसला अब चांसलर के हाथ

पंजाब यूनिवर्सिटी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के अगले वाइस-चांसलर (वीसी) के लिए पांच नामों का पैनल चांसलर एवं देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को सौंप दिया गया है। तीन सदस्यीय सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी ने 25 शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के साथ दो दिनों तक चले इंटरैक्शन के बाद समहति से यह पैनल तैयार किया। अब अंतिम फैसला चांसलर को करना है। सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी ने उम्मीदवारों के शैक्षणिक योगदान, प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उनके विजन का आकलन करने के बाद पांच नामों का चयन किया। कमेटी ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट भी बंद लिफाफे में चांसलर को सौंप दी है। महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की वाइस-चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) माधुरी कन्नितकर की अध्यक्षता में कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। कमेटी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन, नई दिल्ली की वाइस-चांसलर प्रो. शशिकला वंजारी और सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कैमिकल बायोलाजी कोलकाता की ड़ॉयरेक्टर प्रो.विभा टंडन भी शामिल थीं।

अब चांसलर इन्हीं पांच नामों में से किसी एक को पंजाब यूनिवर्सिटी का अगला वाइस-चांसलर नियुक्त करेंगे। हालांकि, पूरी चयन प्रक्रिया को गोपनीय रखा गया है और सर्च कमेटी की ओर से पैनल में शामिल उम्मीदवारों के नाम पूरी तरह से गोपनीय रखे गए हैं। सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी ने नई दिल्ली स्थित जेएनयू के आईसीएसएसआर में दो दिनों तक 25 शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के साथ विस्तृत इंटरैक्शन किया था। इसके बाद विचार-विमर्श कर अंतिम पैनल तैयार किया गया। अब पीयू के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों की नजरें चांसलर के फैसले पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि नए वाइस-चांसलर के नाम की घोषणा जल्द की जा सकती है। मौजूदा वीसी प्रो.रेणु विग को मिली चार माह की एक्सटेंशन 29 जुलाई को खत्म हो रही है।

विज्ञापन

पीयू से कुल छह उम्मीदवारों ने सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी के समक्ष अपना प्रेजेंटेशन दिया। इनमें मौजूदा वाइस-चांसलर प्रो. रेणु विग भी शामिल हैं। इनके अलावा जूलॉजी विभाग की प्रो. सुखबीर कौर और बायोकैमिस्ट्री विभाग के प्रो. रजत संधीर को भी इंटरैक्शन के लिए बुलाया गया। अन्य उम्मीदवारों में पीयू के फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर एवं वर्तमान में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, महेंद्रगढ़ के वाइस-चांसलर प्रो. टंकेश्वर कुमार, पीयू के स्टैटिस्टिक्स विभाग के प्रोफेसर एवं शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी, फिरोजपुर के वाइस-चांसलर प्रो. सुरेश शर्मा तथा यूनिवर्सिटी ऑफ लद्दाख के पूर्व वाइस-चांसलर और पीयू के कैमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर एस.के. मेहता शामिल हैं। इन छह उम्मीदवारों के अलावा बाकी के 19 उम्मीदवार देश के अलग अलग हिस्सों से बुलाए गए थे। इंटरैक्शन के लिए देश की विभिन्न यूनिवर्सिटीज से कई बाहरी उम्मीदवारों के शामिल होने से वाइस-चांसलर पद की दौड़ और दिलचस्प हो गई है। इससे चयन प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है और अंतिम चयन को लेकर नए समीकरण बनने की चर्चा भी तेज हो गई है।

वहीं, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के भी कुछ वरिष्ठ प्रोफेसर्स को इंटरैक्शन के लिए बुलाया गया था। इनमें पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू), लुधियाना के सॉयल एंड वॉटर इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. राकेश शारदा भी शामिल हैं जिन्हें वीसी पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश के वीसी प्रो.एसपी बंसल को भी इंटरैक्शन के लिए बुलाया गया था। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो.सोमनाथ सचदेवा, महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, बठिंडा के पूर्व वीसी प्रो.बूटा सिंह सिद्धू और पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के प्रो.देविंदर सिंह के अलावा डॉ.परविंदर सिंह ने भी सर्च कमेटी के समक्ष प्रेजेंटेशन दी थी। इनके अलावा महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ़ बड़ौदा के स्टैटिस्टिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ.के मुरलीधरन और आईआईटी, बीएचयू के एक प्रोफेसर को भी इंटरैक्शन के लिए बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें; रेडक्रॉस ने शुरू किया ‘पंछी बसेरा’ अभियान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।