September 2, 2026

Punjab University: पीयू ने यूजी-पीजी प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 सितंबर की

0
Punjab University: पीयू ने यूजी-पीजी प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 सितंबर की

पंजाब यूनिवर्सिटी ने यूजी एवं पीजी कोर्सेज के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी

Punjab University: पंजाब यूनिवर्सिटी ने यूजी एवं पीजी कोर्सेज के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य शुल्क के साथ प्रथम सेमेस्टर में दाखिला 10 सितंबर तक लिया जा सकेगा। इसके बाद 11 से 15 सितंबर तक दाखिला संबंधित विभागाध्यक्ष/चेयरपर्सन की अनुमति से 2,315 रुपये विलंब शुल्क के साथ दिया जा सकेगा। वहीं, 16 से 18 सितंबर के बीच दाखिले के लिए कुलपति की अनुमति आवश्यक होगी और इस अवधि में 5,790 रुपये विलंब शुल्क निर्धारित किया गया है। यूनिवर्सिटी के इस फैसले से विभिन्न यूजी एवं पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

 

सीडीओई में एमबीए दाखिले के लिए चौथी काउंसलिंग 5 अक्टूबर को

पीयू के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमबीए प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए चौथी काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत पात्र अभ्यर्थियों को एमबीए में प्रवेश का एक और अवसर मिलेगा। सीडीओई के अनुसार ऑनलाइन एडमिशन-कम-एग्जामिनेशन फॉर्म मंगलवार से मिलने शुरू हो गए हैं। केवल वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने 19 जुलाई को आयोजित एमबीए प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

चौथी काउंसलिंग 5 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक फेस-टू-फेस मोड में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग का आयोजन कमरा नंबर 107, ग्राउंड फ्लोर, सीडीओई, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में होगा। सीडीओई की ओर से बताया गया कि पात्र अभ्यर्थियों को एमबीए कार्यक्रम में प्रवेश का अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह चौथी काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। यह पहल सीडीओई की निदेशक प्रो. गीता बंसल के नेतृत्व में छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण के तहत की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed