Narnaul News: महेंद्रगढ़ सैनी सभा में इसकाॅन द्वारा रविवार को सावन मास के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण झूलन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व भक्ति भाव के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस्कॉन बहादुरगढ़ से आए श्रीमान परम् प्रभु जी ने अपनी मधुर वाणी में कीर्तन व भागवत कथा से सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोलक-मृदंग की थाप पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन किया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने श्री राधा-रानी और भगवान श्री कृष्ण को फूलों से सजे झूले में झूला झुलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस्कॉन महेंद्रगढ़ के प्रवक्ता राजवीर (राजू) सोनी ने बताया कि इस अवसर पर विशेष रूप से झूले को आकर्षक फूलों से सजाया गया था और अंत में सभी भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर डॉ. सुदर्शन, सैनी सभा के प्रघान सुरेश सैनी, मोहिनी माता, रवि सोनी, विष्णु सोनी, रवि, बाल मुकुंद, रामजीवन, अश्विनी, विनोद, नवीन सहित शहर के सैकड़ों श्रद्धालु, माताएं, बहनें और बच्चे उपस्थित रहे। सैनी सभा का पूरा प्रांगण “हरे कृष्ण हरे राम” के जयकारों से गूंज उठा।
महेंद्रगढ़ सैनी सभा में इस्कॉन द्वारा राधा-कृष्ण झूलन उत्सव

AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन
