Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rajasthan Amrit Mahotsav: राजस्थान के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरुआत बुधवार से, उद्घाटन ओम बिरला करेंगे

Rajasthan Amrit Mahotsav: राजस्थान के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरुआत बुधवार से, उद्घाटन ओम बिरला करेंगे

राजस्थान विधानसभा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan Amrit Mahotsav: राजस्थान विधानसभा के गठन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार से ‘अमृत महोत्सव’ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अमृत महोत्सव का यह पहला कार्यक्रम है और इसमें सदन के वर्तमान और पूर्व विधायक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान से निर्वाचित लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।

देवनानी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला उ‌द्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा के दो सत्रों में पिछले 75 साल में पारित हुए महत्वपूर्ण कानूनों में से 24 पर 16 पूर्व एवं मौजूदा विधायक चर्चा करेंगे। समारोह में पूर्व विधायक पण्डित रामकिशन भी शामिल होंगे, जिनकी उम्र 100 साल है। समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और वरिष्ठतम विधायकों का विशेष सम्मान किया जाएगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।