Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rajasthan News: जयपुर के 14 कोचिंग-पुस्तकालय सील, 24 से ज्यादा संस्थानों को नोटिस

Rajasthan News: जयपुर के 14 कोचिंग-पुस्तकालय सील, 24 से ज्यादा संस्थानों को नोटिस

जयपुर में गोपालपुरा बाइपास के पास दृष्टि कोचिंग सेंटर को नोटिस दिया गया.

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत के बाद राजस्थान में जयपुर जिला प्रशासन ने मंगलवार को अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के तहत 14 कोचिंग संस्थानों एवं पुस्तकालयों को सील कर दिया गया जबकि 24 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाकर अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास व्यवस्था तथा अनिवार्य अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) सहित सुरक्षा मानकों की जांच की।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र मीणा ने बताया कि चार जून से अब तक हेरिटेज क्षेत्र में लगभग 600 संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें करीब 150 कोचिंग संस्थान एवं पुस्तकालय शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, कई संस्थान पर्याप्त अग्नि सुरक्षा उपायों के बिना संचालित होते पाए गए, जिसके लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 24 से अधिक कोचिंग संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग संस्थानों में अध्ययन करते हैं और ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान यह जांचा कि अग्निशमन प्रणाली कार्यरत है या नहीं, अग्निशमन उपकरणों की वैधता समाप्त तो नहीं हो चुकी है और आपातकालीन निकास मार्ग सुगम और उपयोग योग्य हैं या नहीं। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण और प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।