Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rajasthan News: राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग

Rajasthan News: राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग

राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan News: दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में राजस्थान के नागौर और जालोर समेत विभिन्न जिलों में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले फूंके और नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। जालोर जिले के सांचौर कस्बे में राज्य के पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

बिश्नोई ने आरोप लगाया कि छात्रों और आम जनता से जुड़े मुद्दों, विशेषकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक मामले को उठाने वाले राहुल गांधी को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। नागौर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। बांगड़ा ने आरोप लगाया कि जनता की आवाज दबाने के लिए राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के विरोध में ‘जेल भरो’ आंदोलन की घोषणा भी की।

सलमेर में मंगलवार शाम बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान सर्किल पर एकत्र हुए। इसके बाद वे गांधी दर्शन पहुंचे, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।” इसके बाद प्रदर्शनकारी कोतवाली थाने पहुंचे और सांकेतिक गिरफ्तारी देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया है, लिहाजा उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। एहतियात के तौर पर पुलिस ने कोतवाली थाने का मुख्य द्वार बंद कर दिया और अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए। प्रदर्शनकारी देर रात तक थाने के बाहर डटे रहे। हालांकि, किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उधर, अजमेर में भी मंगलवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।