Breaking News
Gurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायक

Rajasthan News: बांसवाड़ा में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने सीएचसी स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया

Rajasthan News: बांसवाड़ा में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने सीएचसी स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया

बांसवाड़ा में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में डिलीवरी के बाद एक 23 वर्षीय प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। आनंदपुरी थाना क्षेत्र के गांगड़तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गुरुवार रात प्रसव के कुछ घंटे बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों ने समय पर उपचार नहीं किया। गंभीर हालत होने पर महिला को बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल की ओर से फिलहाल आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मृतका की पहचान तेजपुरा निवासी सरला (23) पत्नी रमेश के रूप में हुई है। करीब एक वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी और यह उनकी पहली संतान थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

रात में हुई डिलीवरी, कुछ घंटे बाद बिगड़ने लगी तबीयत

परिजनों के अनुसार, सरला को गुरुवार शाम करीब 6 बजे प्रसव पीड़ा होने पर गांगड़तलाई सीएचसी में भर्ती कराया गया था। रात करीब 12 बजे उसने पहली संतान को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद कुछ घंटों में उसका ब्लड प्रेशर तेजी से गिरने लगा और तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। इसी दौरान परिजनों ने अस्पताल स्टाफ से मदद मांगी।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप- बुलाने पर भी नहीं उठा ड्यूटी स्टाफ

मृतका के देवर विनेश कुमार मईड़ा का आरोप है कि रात में जब सरला की हालत गंभीर हुई तो उन्होंने वार्ड में तैनात नर्सिंग स्टाफ को कई बार बुलाया। उनका कहना है कि स्टाफ गहरी नींद में था और आवाज देने के बावजूद समय पर कोई उपचार के लिए नहीं पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि इलाज में हुई देरी के कारण महिला पूरी रात दर्द से परेशान रही। उनका कहना है कि यदि समय पर चिकित्सा सहायता मिल जाती तो स्थिति अलग हो सकती थी।

सुबह गंभीर होने पर किया गया रेफर

परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे सरला की हालत और बिगड़ गई। ब्लड प्रेशर लगातार कम होने के बाद अस्पताल ने उसे बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार का आरोप है कि गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले रेफर किया जाता या तत्काल उपचार मिलता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

एमजी अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

रेफर होने के बाद परिजन एम्बुलेंस से सरला को एमजी अस्पताल लेकर रवाना हुए। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। एमजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।